कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के सुनील नारायण (Sunil Narine) ने मंगलवार (16 अप्रैल) को राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए आईपीएल 2024 के मुकाबले में अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से खास रिकॉर्ड बना दिया।

Advertisement

नारायण ने आईपीएल में पहला शतक जड़ा और 56 गेंदों में 13 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 109 रन की तूफानी पारी खेली। जिसमें उन्होंने 49 गेंदों में शतक पूरा किया। इसके अलावा गेंदबाजी में अपने कोटे के चार ओवर में 30 रन देकर ध्रुव जुरेल और रोवमैन पॉवेल को अपना शिकार बनाया। फील्डिंग में उन्होंने संजू सैमसन का कैच भी लपका।

Advertisement

नारायण आईपीएल इतिहास के पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने एक मैच में शतक जड़ा, दो विकेट लिए औऱ एक कैच पकड़ा। 

इसके अलावा पहल आईपीएल के इतिहास के तीसरे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने इस टूर्नामेंट में शतक जड़ा है औऱ हैट्रिक भी ली। इससे पहले रोहित शर्मा औऱ शेन वॉटसन जैसे दिग्गजों ने यह मुकाम हासिल किया। 

Also Read: Live Score

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद केकेआर ने सुनील नारायण (109) के शतक के दम पर 6 विकेट के नुकसान पर 223 रन बनाए। इसके जवाब में राजस्थान ने 8 विकेट के नुकसान पर 224 रन बनाकर आखिरी गेंद पर जीत हासिल की। यह आईपीएल इतिहास में लक्ष्य का पीछा करते हुए हासिल किया गया (संयुक्त रूप से) सबसे बड़ा स्कोर है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार