Sunil Narine Record: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का 45वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइजर्स (SRH vs KKR) के बीच रविवार, 03 मई को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में सुनील नारायण (Sunil Narine) एक बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकते हैं। 

Advertisement

सबसे पहले ये जान लीजिए कि 37 साल के सुनील नारायण IPL इतिहास के सबसे महान गेंदबाज़ में से एक हैं जो कि 196 मैचों की 194 पारियों में 199 विकेट ले चुके हैं। यहां से वो हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में सिर्फ एक विकेट भी चटकाते हैं तो भी वो आईपीएल में अपने 200 विकेट पूरे कर लेंगे और ये कारनामा करने वाले सिर्फ तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे।

Advertisement

आईपीएल में अब तक सिर्फ युजवेंद्र चहल और भुवनेश्वर कुमार ने ही 200 या उससे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया है। युजवेंद्र चहल के नाम 182 आईपीएल मैचों में 228 विकेट दर्ज हैं। वहीं भुवनेश्वर कुमार ने 199 आईपीएल मैचों में 215 विकेट लिए हैं।

IPL में सर्वाधिक विकेट

  • युजवेंद्र चहल - 182 मैचों की 179 पारियों में 228 विकेट
  • भुवनेश्वर कुमार - 199 मैचों की 199 पारियों में 215 विकेट
  • सुनील नारायण - 196 मैचों की 194 पारियों में 199 विकेट
  • पीयूष चावला - 192 मैचों की 191 पारियों में 192 विकेट
  • रविचंद्रन अश्विन - 221 मैचों की 217 पारियों में 187 विकेट

गौरतलब है कि 37 साल के सुनील नारायण कोलकाता नाइट राइडर्स के सबसे बड़े मैच विनर्स में से एक हैं और टी20 फॉर्मेट में केकेआर के लिए 205 मैचों की 203 पारियों में पूरे 217 विकेट ले चुके हैं। वो KKR के लिए एकलौते ऐसे बॉलर हैं जिन्होंने 200 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। यही वज़ह है उन्हें कोलकाता ने पूरे 12 करोड़ रुपये में रिटेन किया है।

Also Read: LIVE Cricket Score

कोलकाता नाइट राइडर्स स्क्वाड: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), टिम सिफर्ट (विकेटकीपर), अंगकृष रघुवंशी, कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रामदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती, मनीष पांडे, फिन एलन, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, राहुल त्रिपाठी, सार्थक रंजन, रचिन रवींद्र, प्रशांत सोलंकी, ब्लेसिंग मुजरबानी, सौरभ दुबे, मथीशा पथिराना, उमरान मलिक, दक्ष कामरा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार