कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के स्टार खिलाड़ी सुनील नारायण (Sunil Narine) ने बुधवार (3 मार्च) को दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के मुकाबले में अपनी तूफानी पारी से इतिहास रच दिया। सुनील ने अपने आईपीएल करियर की सबसे बड़ी पारी खेली और 39 गेंदों में 85 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 7 चौके और 7 छक्के जड़े। अपनी पारी में उन्होंने 70 रन 14 गेंदों में सिर्फ बाउंड्रीज के जरिए ही बनाए। 

 
Advertisement

नायारण ने पावरप्ले के दौरान 21 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके साथ ही वह आईपीएल में सबसे ज्यादा बार पावरप्ले के दौरान 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेलने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। तीसरी बार यह कारनामा कर उन्होंने क्रिस गेल औऱ जोस बटलर की बराबरी की है। 

Advertisement

इस लिस्ट में डेविड वॉर्नर पहल स्थान पर हैं, उन्होंने 6 बार पावरप्ले के दौरान पचास या उससे ज्यादा रन बनाए। 

इसके अलावा सुनील ने आईपीएल में बतौर केकेआर के खिलाड़ी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। इससे पहले नितीश राणा ने आईपीएल 2020 में दिल्ली के खिलाफ 81 रन की पारी खेली थी। 

Also Read: Live Score

इस सीजन सुनील दोबारा केकेआर के लिए ओपनिंग बल्लेबाज की भूमिका निभा रहे है, जिससे अभी तक फ्रेंचाइजी को फायदा हुआ है। इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हुए मैच में भी सुनील ने 47 रन की तूफानी पारी खेली थी। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार