केकेआर और आरसीबी के बीच शारजाह के मैदान पर खेले जा रहे एलिमिनेटर मुकाबले में आरसीबी ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाए हैं। इसका मतलब ये है कि केकेआर को दूसरे क्वालिफायर में पहुंचने के लिए 139 रन की जरूरत होगी।

Advertisement

आरसीबी की पारी की बात करें तो एक समय विराट कोहली की टीम एक बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही थी लेकिन सुनील नारायण ने अचानक से पूरा मैच पलटकर रख दिया। नारायण ने आरसीबी की कमर तोड़ते हुए चार बल्लेबाज़ों को पवेलियन की राह दिखाई। इन चार में विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल और एबी डी विलियर्स के विकेट भी शामिल हैं।

Advertisement

नारायण ने सबसे पहले एस भरत को वेंकटेश अय्यर के हाथों कैच आउट कराया और इसके बाद उन्होंने आरसीबी की त्रिमूर्ति विराट कोहली, एबी डी विलियर्स और ग्लेन मैक्सवेल को पवेलियन भेजकर केकेआर को मज़बूत स्थिति में पहुंचा दिया। नारायण ने अपने कोटे के चार ओवरों में सिर्फ 21 रन देकर 4 विकेट झटके।

केकेआर के गेंदबाज़ों ने अपना काम कर दिया है और अब बल्लेबाज़ों पर दारोमदार होगा कि वो अपनी टीम को दूसरे क्वालिफायर तक पहुंचाएं। वहीं, अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या विराट कोहली का एक कप्तान के रूप में आईपीएल ट्रॉफी जीतने का सपना पूरा होगा या ये सफर यहीं खत्म हो जाएगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार