Sunil Narine Record: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का 60वां मुकाबला शनिवार, 16 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस (KKR vs GT) के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले के लिए मैदान पर पहला कदम रखते ही KKR के महान स्पिन गेंदबाज़ सुनील नारायण (Sunil Narine) एक बेहद ही खास रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करने वाले हैं।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही होने वाला है। दरअसल, KKR vs GT मैच 37 वर्षीय सुनील नारायण के IPL करियर का 200वां मुकाबला होगा। सबसे खास बात ये है कि लीजेड सुनील नारायण IPL इतिहास के ऐसे पहले विदेशी खिलाड़ी बनने वाले हैं, जिन्होंने 200 मैच खेले होंगे। बताते चलें कि आईपीएल में अब तक कुल 12 खिलाड़ी 200 या उससे ज्यादा मैच खेल चुके हैं, लेकिन इनमें से कोई भी विदेशी नहीं है।

Advertisement

IPL में सर्वाधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी

  • सुनील नारायण - 199 मैच
  • कीरोन पोलार्ड - 189 मैच
  • एबी डी विलियर्स - 184 मैच
  • डेविड वॉर्नर - 184 मैच
  • ड्वेन ब्रावो - 161 मैच

शायद आपको यकीन नहीं होगा, लेकिन महान सुनील नारायण साल 2026 के IPL सीजन में भी विपक्षी बल्लेबाज़ों के लिए एक मिस्ट्री बने हुए हैं। आप इसका अंदाज़ा उनके आंकड़ों से लगा सकते हैं। सुनील नाराण ने मौजूदा सीजन में अब तक 10 मैचों में महज़ 6.64 की इकोनॉमी से 11 विकेट चटकाए हैं। ध्यान दें कि वो 203 विकेटों के साथ IPL के सबसे सफल तीन गेंदबाज़ों में से एक हैं। इसके अलावा उनके नाम टी20 में 624 विकेट दर्ज हैं, जो कि इस फॉर्मेट में राशिद खान (718 विकेट) और ड्वेन ब्रावो (631 विकेट) के बाद सबसे ज्यादा है।

Also Read: LIVE Cricket Score

कोलकाता नाइट राइडर्स टीम: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, रमनदीप सिंह, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, टिम सीफर्ट, रचिन रवींद्र, ब्लेसिंग मुजाराबानी, मथीशा पथिराना, राहुल त्रिपाठी, सार्थक रंजन, प्रशांत सोलंकी, सौरभ दुबे। उमरान मलिक, दक्ष कामरा।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार