19 अगस्त,नई दिल्ली। सुनील नारायण के धमाकेदार अर्धशतक के दम पर ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने मंगलवार को ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) 2020 के पहले मुकाबले में गुयाना अमेजन वॉरियर्स को 4 विकेट से हरा दिया। गुयाना के 144 रनों के जवाब में नाइट राइडर्स ने 2 गेंद बाकी रहते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाकर जीत हासिल की। बता दें कि बारिश के कारण यह मुकाबला देर से शुरू हुआ था और ओवरों की संख्या घटाकर 17 ओवर प्रति टीम कर दी गई थी।

Advertisement

ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की पारी

Advertisement

जीत के लक्ष्य का पीछा करने उतरे नाइट राइडर्स की शुरूआत ज्यादा खास नहीं रही और 22 रन के कुल स्कोर पर लेंडल सिमंस (17) के रूप में पहला झटका लगा। तेज गेंदबाज नवीन-उल-हक ने उन्हें आउट कर सीपीएल में अपना पहला विकेट लिया। 

सुनील नारायण ने एक छोर संभाले रखा और पहले कॉलिन मुनरो (17) के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 34 रन, फिर डैरेन ब्रावो (30) के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 44 रनों की साझेदारी की। 

नारायण ने 28 गेंदों में 2 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 50 रन की शानदार पारी खेली। 

गुयाना के लिए नवीन-उल-हक औऱ इमरान ताहिर ने दो-दो, वहीं रोमारियो शेफर्ड और कीमो पॉल ने एक-एक विेकेट हासिल किया।

Advertisement

गुयाना अमेजन वॉरियर्स की पारी

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुयाना की टीम की शुरूआत खराब रही। पिछले सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ब्रैंडन किंग (0) पहले ओवर में ही बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। उनका विकेट तेज गेंदबाज अली खान ने चटकाया। 23 रन के कुल स्कोर पर दूसरे ओपनर चंद्रपॉल हेमराज (3) का शिकार स्पिनर सुनील नारायण ने किया। 

इसके बाद शिमरोन हेटमायर ने रॉस टेलर के साथ मिलकर पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 50 रन जोड़े। नारायण ने टेलर को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। टेलर ने 21 गेंदों में दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 33 रन बनाए। हेटमायर ने शुरूआत में संयम के साथ बल्लेबाजी करते हुए फिर रनों की रफ्तार को बढ़ाया और 44 गेंदों में 2 चौकों औऱ 2 छ्क्कों की मदद से नाबाद 63 रन बनाए। इसके अलावा निकोलस पूरन ने 18 और कीमो पॉल ने नाबाद 15 रन की पारी खेली। 

Advertisement

नाइट राइडर्स के लिए सुनील नारायण ने दो विकेट हासिल किए, वहीं ड्वेन ब्रावो,अली खान और जेडन सिल्स के खाते में 1-1 विकेट आया।

मैन ऑफ द मैच

सुनील नारायण को बल्लेबाजों में 50 रन की तेजतर्रार पारी, औऱ 4 ओवर में सिर्फ 19 रन देकर 2 विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार