रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में भारत वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल तक पहुंचा था। हालांकि फाइनल में उन्हें ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इस हार से कप्तान रोहित और फैंस काफी निराश हुए थे। हालांकि भारतीय कप्तान की तारीफ हुई थी। अब रोहित की तारीफ करने वालों की लिस्ट में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) का नाम भी शामिल हो गया है। अभिनेता ने रोहित की लीडरशिप स्किल्स की सराहना की और उन्हें पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) की तरह सेल्फलेस लीडर बताया। रोहित अब वर्ल्ड कप के बाद से अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में टीम की कप्तानी करेंगे। 

Advertisement

शेट्टी ने कहा कि, "यही इस टीम की खूबसूरती है, देश हर चीज से ऊपर है।.रोहित शर्मा आज शायद वहां हैं जहां एमएस धोनी खड़े हैं क्योंकि रोहित ने जो कुछ भी किया वह सेल्फलेस था। उस पल को कहना बहुत आसान है, उस पल आपके पास लाखों लोग जयकार कर रहे हैं, और चाहते हैं कि आप जाएं। वह टिके रह सकते थे और शतक बना सकते थे। लेकिन उन्होंने कहा, मुझे उस टीम को 80-90 की शुरुआत देनी चाहिए और वे आगे बढ़ेंगे। चाहे वह रोहित हों या शमी या बुमराह या कुलदीप, आप इससे बेहतर टीम की उम्मीद नहीं कर सकते।"

Advertisement

वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 240 के स्कोर पर ढेर हो गयी थी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 66(107) रन केएल राहुल ने बनाये थे। उनके अलावा कप्तान रोहित शर्मा ने 31 गेंद में 4 चौको और 3 छक्कों की मदद से 47 रन की पारी खेली थी। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट मिचेल स्टार्क ने चटकाए। 

Also Read: Live Score

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने मैच को 43 ओवर में 4 विकेट खोकर और 244 रन बनाकर अपने नाम कर लिया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन ट्रैविस हेड ने बनाये थे। उन्होंने 120 गेंद में 15 चौको और 4 छक्कों की मदद से 137 रन की शतकीय पारी खेली थी। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट जसप्रीत बुमराह ने चटकाए। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार