रूलोफ वैन डेर मर्व (Roelof van der Merwe) की शानदार गेंदबाजी औऱ एडम रॉसिंगटन (Adam Rossington) के अर्धशतक के दम पर सनराइजर्स ईस्टर्न केप (Sunrisers Eastern Cape) ने वांडरर्स स्टेडियम  में खेले गए फाइनल मुकाबले में प्रिटोरिया कैपिटल्स (Pretoria Capitals) को हराकर  SA20 2023 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। कैपिटल्स के 135 रन के जवाब में सनराइजर्स ने 16.2 ओवर में 6 विकेट गवांकर जीत हासिल कर ली। वैन डेर मर्व को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स की टीम को 11 रन के कुल स्कोर पर टेम्बा बावुमा के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद एडम रॉसिंगटन ने जॉर्डन हरमन के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 67 रन जोड़े। रॉसिंगटन  ने 30 गेंदों में चार चौकों और पांच छक्कों की मदद से 57 रन की तूफानी पारी खेली। इसके अलावा कप्तान एडेन मार्करम ने 26 रन और हरमन ने 22 रन बनाए।

Advertisement

कैपिटल्स के लिए एनरिक नॉर्खिया ने दो, इथान बोस,आदिल रशीद,कॉलिन इनग्राम और जेम्स नीशम ने एक-एक विकेट हासिल किया।

इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी कैपिटल्स की टीम 19.3 ओवर में 135 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। कैपिटल्स की टीम के कुसल मेंडिस ने सबसे ज्यादा 21 रन बनाए। इसके अलावा राइली रूसो और जेम्स नीशम ने 19-19 रन बनाए।

ईस्टर्न केप के लिए 38 साल के रूलोफ वैन डेर मर्व ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादा चार विकेट हासिल किए। इसके अलावा सिसांडा मगाला और ओटनील बार्टमैन ने दो-दो, मार्को यान्सेन और कप्तान एडेन मार्करम ने एक-एक विकेट हासिल किया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार