29 अप्रैल,(CRICKETNMORE)। डेविड वॉर्नर (82) के अर्धशतक और राशिद खान (3/21) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2019 के अहम मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब को 45 रनों से हरा दिया। हैदराबाद के 212 रनों के जवाब में हैदराबाद 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 167 रन ही बना सकी।  

Advertisement

किंग्स इलेवन पंजाब की पारी

Advertisement

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की शुरूआत बहुत खराब रही और 11 रन के कुल स्कोर पर खतरनाक क्रिस गेल वापस लौट गए। इसके बाद केएल राहुल औऱ मयंक अग्रावल (27) ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 60 रन जोड़े। मयंक के आउट होने के निकोलस पूरन (21) और डेविड मिलर (11) भी सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गए।  केएल राहुल ने पंजाब के लिए 56 गेंदों में 4 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 79 रन की पारी खेली। लेकिन किसी भी बल्लेबाज ने टिककर उनका साथ नहीं दिया। 

हैदराबाद के लिए राशिद खान और खलील अहमद ने हैदराबाद के लिए तीन-तीन विकेट और संदीप शर्मा ने दो विकेट अपने खाते में डाले। 

सनराइजर्स हैदराबाद की पारी

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम ने डेविड वॉर्नर के धमाकेदार अर्धशतक के दम पर 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 212 रनों का स्कोर खड़ा करने में सफल रही है। वॉर्नर और रिद्धिमान साहा की जोड़ी ने मिलकर टीम को अच्छी शुरूआत दी और पहले विकेट के लिए 77 रन जोड़े। 

Advertisement

इस साझेदारी को आखिरकार मुरुगन अश्विन ने साहा को अगले ओवर में 78 के कुल स्कोर पर आउट कर तोड़ दिया। साहा ने 13 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्के की मदद से 28 रन बनाए। इसके बाद वॉर्नर और मनीष पांडे ने मिलकर 82 रनों की साझेदारी की। पांडे ने 25 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्के की सहायता से 36 रन बनाए। 

वॉर्नर ने 56 गेंदें खेलीं और सात चौकों के अलावा दो छक्कों की मदद से ताबड़तोड़ 82 रन बनाए। 
पंजाब के लिए रविचंद्रन अश्विन और मोहम्मद शमी ने दो-दो विकेट लिए। लेग स्पिनर मुरुगन अश्विन और अर्शदीप को एक-एक सफलता मिली।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार