सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने आईपीएल 2027 के लिए तेज गेंदबाज टी नटराजन (T Natarajan) को दोबार टीम म् शामिल किया है। दिल्ली कैपिटल्स के साथ खिलाड़ी ट्रेड की प्रक्रिया से वह वापस फ्रेंजाइजी के साथ जुड़े हैं। उनकी जगह सनराइजर्ज से जीशान अंसारी (Zeeshan Ansari) कैपिटल्स की टीम में शामिल हो गए हैं। दोनों फ्रेंचाइजी ने बुधवार (14 अक्टूबर) को इसकी जानकारी दी।
कैपिटल्स की टीम ने आईपीएल 2025 के ऑक्शन में टी नटराजन को 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। वहीं वह सनराइजर्स के साथ 5 करोड़ रुपये में जुड़ेंगे। वहीं अंसारी को दिल्ली ने 40 लाख में अपने साथ जोड़ा है, इतने में ही उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा था।
नटराजन आईपीएल 2020 से 2024 तक सनराइजर्स की टीम का हिस्सा थे। 2024 का सीजन उनके लिए शानदार रहा था, जिसमें उन्होंने 19 विकेट लिए और टीम के लिए सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बने। उस साल सनराइजर्स के फ़ाइनल तक पहुंचने में नटराजन ने अहम भूमिका निभाई। नटराजन ने 73 आईपीएल मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 32.97 की औसत और 9.21 की इकॉनमी से 72 विकेट लिए हैं।
नटराजन 2017 में अपने पहले आईपीएल सीज़न में पंजाब फ़्रैंचाइजी का हिस्सा थे, और फिर आईपीएल 2018 से पहले 40 लाख रुपये में सनराइजर्स में चले गए। चोट के कारण वह उस साल नहीं खेल पाए, और टीम द्वारा द्वारा रिटेन किए जाने के बाद भी उन्हें अगले साल कोई मैच खेलने को नहीं मिला। आईपीएल 2022 से पहले सनराइजर्स ने 2024 के ऑक्शन में 4 करोड़ रुपये में नजराजन को दोबारा टीम में शामिल किया था।
Also Read: LIVE Cricket Score
हीं अंसारी 2025 में अपने पहले आईपीएल सीज़न में सनराइजर्स के लिए 10 मैच खेलने के बाद कैपिटल्स में शामिल हो गए हैं। 26 साल के इस लेग-स्पिनर ने अपने आईपीएल डेब्यू में ही कैपिटल्स के खिलाफ़ तीन विकेट लेकर ज़बरदस्त छाप छोड़ी थी। आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स ने उन्हें टीम में बनाए रखा था, लेकिन वे एक भी मैच नहीं खेल पाए।