आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा बदलाव कर दिया है। टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस चोट के कारण शुरुआती मुकाबलों से बाहर रहेंगे। उनकी गैरमौजूदगी में ईशान किशन टीम की कमान संभालते नजर आएंगे। वहीं, अभिषेक शर्मा को उपकप्तान की जिम्मेदारी दी गई है।

Advertisement

28 मार्च से शुरु हो रहे आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा ऐलान करते हुए टीम की कप्तानी में बदलाव कर दिया है। टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस चोट के कारण शुरुआती कुछ मैचों में नहीं खेल पाएंगे, जिसके चलते उनकी जगह भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को कप्तान बनाया गया है। वहीं, युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Advertisement

फ्रेंचाइजी ने अपने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी देते हुए बताया कि कमिंस पूरी तरह फिट होने तक शुरुआती कुछ मैचों में टीम से बाहर रहेंगे और तब तक ईशान किशन ही कप्तानी संभालेंगे, जबकि अभिषेक शर्मा टीम के उपकप्तान रहेंगे। आपको बता दें यह पहली बार होगा जब आईपीएल सीजन की शुरुआत सभी 10 टीमों के भारतीय कप्तानों के साथ होगी।

पैट कमिंस पिछले कुछ समय से फिटनेस समस्याओं से जूझ रहे हैं, खासकर उनकी पीठ की चोट ने उन्हें काफी परेशान किया है। जुलाई 2025 के बाद से वह ज्यादा क्रिकेट नहीं खेल पाए हैं और इसी वजह से वह पहले एशेज टेस्ट सीरीज और फिर टी20 वर्ल्ड कप 2026 से भी बाहर हो गए थे। अब आईपीएल के शुरुआती मैचों में भी उनकी गैरमौजूदगी टीम के लिए बड़ा झटका है।

वहीं, ईशान किशन के लिए यह मौका किसी बड़े ब्रेक से कम नहीं है। हाल के महीनों में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट में उन्होंने झारखंड को अपनी कप्तानी में पहला खिताब दिलाया और खुद भी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे।

इसके अलावा, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया के लिए अहम योगदान दिया था। वह 35.22 की औसत से 317 रन बनाते हुए टूर्नामेंट में चौथे भारत के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे, जिससे उनकी फॉर्म और आत्मविश्वास का अंदाजा लगाया जा सकता है।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

अब देखना दिलचस्प होगा कि ईशान किशन कप्तान के तौर पर इस जिम्मेदारी को कैसे निभाते हैं और सनराइजर्स हैदराबाद को टूर्नामेंट की शुरुआत में कितनी मजबूती दे पाते हैं।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार