सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के बाकी मैचों के लिए ब्रायडन कार्स (Brydon Carse) की जगह दिलशान मदुशंका (Dilshan Madushanka) को टीम में शामिल किया है। फ्रेंचाइजी ने मंगलवार (14 अप्रैल) को इसकी आधिकारिक जानकारी दी।
कार्स चोट की वजह से आईपीएल के इस सीज़न से बाहर हो गए हैं। बाएं हाथ के मीडियम पेसर दिलशान मदुशंका ने श्रीलंका के लिए 1 टेस्ट, 28 वनडे और 19 टी-20 इंटनरेशनल मैच खेले हैं और उनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 70 विकेट दर्ज हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
वह सनराइजर्स हैदराबाद में 75 लाख रुपये में शामिल हुए हैं। मदुशंका इससे पहले आईपीएल में मुंबई इंडियंस (MI) के लिए खेल चुके हैं। हालांकि उन्होंने अभी तक कोई आईपीएल मैच नहीं खेला है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ सीज़न के पहले मैच से पहले नेट्स में बल्लेबाज़ी करते समय कार्स के हाथ में चोट लग गई थी।
जिसके चलते मौजूदा सीजन में वह एक भी मैच नहीं खेल पाए। सनराइजर्स हैदराबाद के नियमित कप्तान और तेज गेंदबाज पैट कमिंस अभी चोट से उबर रहे हैं और टीम ने इस सीज़न में अब तक खेले गए पांच मैचों में से दो में जीत दर्ज की है। सोमवार को राजस्थान रॉयल्स पर 57 रनों की जीत के बाद हैदराबाद पॉइंट्स टेबल पर चौथे स्थान पर हैं, और अब 18 अप्रैल को उनका अगला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स से होगा।