4 अप्रैल। सनराइजर्स को तीन मैचों में से दो में जीत तो एक में हार मिली है, लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि वह इस मैच में बढ़े हुए आत्मविश्वास के साथ आ रही है जो उसे बेंगलोर को 118 रनों से मात देने के बाद मिला है। पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों मात खाने के बाद सनराइजर्स ने मजबूत वापसी की है। 

Advertisement

उसके लिए सबसे अच्छी बात सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टो की शानदार फॉर्म है। दोनों ने पिछले मैच में शतक जमाए थे और अपनी टीम को दो विकेट के नुकसान पर 231 रनों का विशाल स्कोर प्रदान किया था। 

Advertisement

कोटला की विकेट धीमी रहती है, ऐसे में इस मैच में स्पिनरों की अहमियत ज्यादा है। सनराइजर्स के लिए स्पिनर राशिद खान और मोहम्मद नबी अहम रोल निभा सकते हैं। 
इसके साथ - साथ सनराइजर्स के पास भुवनेश्वर कुमार जैसा शानदार गेंदबाज है, ऐसे में दिल्ली के ऊपर क्रम को भी संभल कर खेलना होगा। 

संभावित XI

डेविड वार्नर, जॉनी बेयरस्टो (डब्ल्यू), विजय शंकर, केन विलियमसन / दीपक हुड्डा, मनीष पांडे, यूसुफ पठान, राशिद खान, शाहबाज नदीम / मोहम्मद नबी, भुवनेश्वर कुमार, संदीप शर्मा, सिद्दार्थ कौल

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार