सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने शनिवार को आईपीएल-13 के मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया इस भरोसे से किया था कि उनकी टीम बड़ा स्कोर खड़ा करेगी लेकिन कोलकाता के गेंदबाजों ने उसे 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 142 रनों पर ही रोक दिया। हैदराबाद के लिए अगर कोई बल्लेबाज चल सका तो मनीष पांडे, जिन्होंने 38 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 51 रन बनाए।

Advertisement

हैदराबाद के लिए पिछले मैच में बेहतरीन पारी खेलने वाले बेयरस्टो इस मैच में सिर्फ पांच रन ही बना सके। पैट कमिंस ने चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर 36 के कुल स्कोर पर उन्हें बोल्ड कर दिया।

Advertisement

इस मैच में टीम में आए मिस्ट्री स्पिनर से नाम से मशहूर वरुण चक्रवर्ती ने डेविड वार्नर का अपनी ही गेंद पर आसान सा कैच पकड़ हैदराबाद को दूसरा झटका दिया। वार्नर ने 30 गेंदों पर 36 रन बनाए। उनकी पारी में दौ चोके और एक छक्का शामिल रहा। वार्नर का विकेट 59 के कुल स्कोर पर गिरा।

यहां से मनीष और रिद्धिमान साहा ने 62 रनों की साझेदारी की लेकिन इस दौरान वो तेजी से रन नहीं बना पाए।

कोलकाता के कप्तान दिनेश कार्तिक ने आंद्रे रसेल को देरी से गेंदबाजी पर लगाया। 18वें ओवर में पहली बार गेंदबाजी करने आए रसेल ने इसी ओवर की चौथी गेंद पर मनीष को आउट कर दिया। यहां से हैदराबाद की मजबूत स्कोर पाने की उम्मीद को झटका लगा।

साहा ने आखिरी में काफी कोशिश की लेकिन वो रनगति को बढ़ा नहीं सके। आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर वे रन आउट हो गए। उन्होंने 31 गेंदों पर एक चौका और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाए।

Advertisement

मोहम्मद नबी 11 और अभिषेक शर्मा दो रन बनाकर नाबाद रहे।

कोलकाता के लिए रसेल, कमिंस और वरुण ने एक-एक विकेट लिए। इस मैच में कार्तिक ने सात गेंदबाजों को आजमाया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार