सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने रविवार (23 मार्च) को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के खिलाफ खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मुकाबले में अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। 

Advertisement

हैदराबाद की पारी में कुल 34 चौके लगे, जो एक टी-20 पारी में किसी भी टीम द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा चौके हैं। जिसमें ईशान किशन ने 11 चौके, ट्रैविस हेड ने 9 चौके, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन ने 5-5 चौके औऱ नितीश कुमार रेड्डी ने 4 चौके जड़े। 

Advertisement

इस मुकाबले से पहले 2023 में सर्रे के खिलाफ हुए मुकाबले में मिडलसेक्स की टीम ने 33 चौके लगाए थे। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 286 रन का विशाल स्कोर बनाया। यह आईपीएल के इतिहास में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। सनराइजर्स के लिए ईशान किशन ने नाबाद 106 रन, ट्रैविस हेड ने 67 रन, हेनरिक क्लासेन ने 34 रन, नितीश कुमार रेड्डी ने 30 रन औऱ अभिषेक शर्मा ने 24 रन की पारी खेली। 

इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम 6 विकेट गवाकर 242 रन ही बना सकी। टॉप स्कोरर रहे ध्रुव जुरेल ने 70 रन, संदू सैमसन ने 66 रन, शिमरोन हेटमायर ने 42 रन और शुभम दुबे ने नाबाद 34 रन बनाए। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार