सनराइजर्स हैदराबाद औऱ मुंबई इंडियंस के बीच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2020 का आखिरी लील मुकाबला खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। हैदराबाद को अपनी जगह पक्की करने के लिए इस मुकाबले में जीत जरूरी है। इसके अलावा उसके पास कोई विकल्प नहीं है। अगर हैदराबाद यह मुकाबला हार जाती है तो कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेऑफ में चली जाएगी। जो भी टीम टॉप 4 के आखिरी स्थान के लिए क्वालीफाई करेगी वो 6 नवंबर को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ पहला एलिमिनेटर खेलेगी।  

Advertisement

मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (MI vs SRH Head to Head)

Advertisement

मुंबई इंडियंस औऱ सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल में कुल 15 मैच खेले गए हैं। जिसमें मुंबई ने 8 और हैदराबाद ने 7 मैच जीते हैं। पिछले पांच मैच की बात की जाए तो मुंबई ने तीन और हैदारबाद ने दो मैच जीते हैं। हैदराबाद को आखिरी जीत साल 2018 में मिली थी। इस सीजन में खेले गए पहले मैच में मुंबई ने हैदराबाद को 34 रनों से मात दी थी।

बन सकते हैं ये रिकॉर्ड

हैदराबाद के ओपनिंग बल्लेबाज रिद्धिमान साहा 79 रन औऱ बनाते ही आईपीएल में अपने 200 रन पूरे कर लेंगे।  

मुंबई के ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड को आईपीएल में अपने 200 छक्के पूरे करने के लिए 6 छ्क्कों की दरकार है। अब तक 5 खिलाड़ी ही यह मुकाम हासिल कर पाए हैं। 

Advertisement

हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर को भी आईपीएल में 200 छक्के पूरे करने के लिए 6 छक्के औऱ जड़ने की जरूरत है।

पोलार्ड 27 रन औऱ बनाते ही मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में 3000 रन पूरे कर लेंगे। रोहित शर्मा के बाद यह कारनामा करने वाले वह दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। 

संभावित प्लेइंग इलेवन

Advertisement

मुंबई की टीम में एक बदलाव देखने को मिल सकता है। जयंत यादव की जगह हार्दिक पांड्या की वापसी हो सकती है। वहीं हैदराबाद अपने विनिंग कॉम्बिनेशन में कोई बदलाव नहीं करना चाहेगी। 

मुंबई इंडियंस : क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, क्रुनाल पांड्या, कीरोन पोलार्ड (कप्तान), नाथन कूल्टर नाइल, राहुल चाहर, जयंत यादव/हार्दिक पांड्या, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।

सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वार्नर (कप्तान), रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), मनीष पांडे, केन विलियमसन, अब्दुल समद, जेसन होल्डर, अभिषेक शर्मा, राशिद खान, शहजाद नदीम, संदीप शर्मा, टी नटराजन।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार