आईपीएल के 40वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। इस सीजन में जब दोनों टीमें पहले भिड़ी थी तब राजस्थान ने सनराइजर्स हैदराबाद को  हराया था।

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स, 40वां मैच, Match Details:

  • दिनांक - 27 सितंबर,2021, सोमवार
  • समय - शाम 7:30 बजे
  • स्थान - दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, दुबई
Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स, 40वां मैच मैच प्रीव्यू:

सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी इस सीजन में एकदम खराब चल रही है। टीम का एक भी बल्लेबाज रन नहीं बना पा रहा है। टीम को अच्छा स्कोर करना है तो केन विलियमसन और डेविड वॉर्नर को रन बनाने ही होंगे।

टीम की गेंदबाजी राशिद खान और भुवनेश्वर कुमार पर निर्भर है। जैसन होल्डर ने पिछले मैच में टीम को लगभग जीता दिया था लेकिन उसके बाद उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी अच्छे बल्लेबाजों से भरी हुई है। लाइन-अप में बहुत बड़े नाम हैं लेकिन वो अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। एविन लुईस अगर अगले मैच में शामिल होते हैं तो टीम को फिर से अच्छी शुरुआत मिल सकती है।

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स की गेंदबाजी की बात करे तो इनके पास मुस्तफिजुर रहमान से लेकर तबरेज शम्सी जैसे गेंदबाज हैं जो मैच का पासा पलट सकते हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स 40 वां मैच, Head To Head:

  • कुल मैच - 14
  • सनराइजर्स हैदराबाद - 7
  • राजस्थान रॉयल्स - 7

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स, 40वां मैच, टीम न्यूज़:

Advertisement

एविन लुईस और क्रिस मॉरिस पिछले मैच में बाहर रहे थे लेकिन अभी तक उनको लेकर कोई अपडेट नहीं है।

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स, 40वां मैच, संभावित प्लेइंग इलेवन-

सनराइजर्स हैदराबाद- डेविड वार्नर/जेसन रॉय, रिद्धिमान साहा/श्रीवत्स गोस्वामी (विकेटकीपर), केन विलियमसन (कप्तान), मनीष पांडे, केदार जाधव, अब्दुल समद, जेसन होल्डर, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, संदीप शर्मा, खलील अहमद

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स - यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान व विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मिलर / एविन लुईस / ग्लेन फिलिप्स, महिपाल लोमरोर, रियान पराग / मनन वोहरा, राहुल तेवतिया, कार्तिक त्यागी, चेतन सकारिया, मुस्तफिजुर रहमान, तबरेज़ शम्सी

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स, 40वां आईपीएल मैच फेंटेसी इलेवन:

  • विकेटकीपर- संजू सैमसन
  • बल्लेबाज - यशस्वी जायसवाल, लियाम लिविंगस्टोन, महिपाल लोमरोर, अब्दुल समद, केन विलियमसन
  • ऑलराउंडर - जेसन होल्डर
  • गेंदबाज- तबरेज शम्सी, मुस्तफिजुर रहमान, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार
Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार