Trailblazers vs Supernovas: पूजा वस्त्राकर (Pooja Vastrakar) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर सुपरनोवाज ने सोमवार (23 मई) को पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेले गए वुमेंस टी-20 चैलेंज (Womens T20 Challenge 2022 ) के पहले मुकाबले में ट्रेलब्लेजर्स को 49 रनों से हरा दिया। सुपरनोवाज के 163 रनों के दवाब में ट्रेलब्लेजर्स की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 114 रन ही बना सकी।

Advertisement

प्लेयर ऑफ द मैच रहीं पूजा ने अपने कोटे के चार ओवरों में सिर्फ 12 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सुपरनोवाज की टीम की शुरूआत अच्छी रही और प्रिया पुनिया (22) और डिएंड्रा डॉटिन (32) ने मिलकर पहले विकेट के लिए 50 रन जोड़े।  इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 37 रन और हर्लिन देओल ने 35 रन की पारी खेली। जिसकी बदौलत टीम ने 20 ओवर में 163 रन बनाए।

ट्रेलब्लेजर्स के लिए हेले मैथ्यूज ने तीन विकेट, सलमा खातून ने दो विकेट,वहीं राजेश्वरी गायकवाड़ और पूनम यादव ने एक-एक विकेट अपने खाते में डाला। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ट्रेलब्लेजर्स की शुरूआत ठीकठाक रही। एक समय टीम का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 63 रन था। लेकिन कप्तान स्मृति मंधाना (34) के आउट होने के बाद पारी लड़खड़ा गई। मंधाना के अलावा जेमिमा रोड्रिग्स ने 24 रन की पारी खेली। ट्रेलब्लेजर्स के साथ खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। 

Advertisement

सुपरनोवाज के लिए पूजा के अलावा एलाना किंग ने दो विकेट,मेघना सिंह और सोफी एक्लेस्टोन ने एक-एक विकेट हासिल किया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार