23 जून। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शनिवार से शुरू होने जा रही तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल को कप्तान बनाए जाने की घोषणा की है।
Advertisement
गुलाबी गेंद से होने वाले इस एकमात्र डे-नाइट टेस्ट मैच में लकमल दिनेश चंडीमल की जगह लेंगे, जिन्हें बाल टेम्परिंग मामले में एक मैच के लिए प्रतिबंधित किया जा चुका है।
कप्तान बनते ही सुरंगा लकमल के नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज हो गया। सुरंगा लकमल श्रीलंकाई क्रिकेट में के अकेले ऐसे टेस्ट कप्तान बन गए जो तेज गेंदबाज हैं। इसके साथ - साथ सुंरगा लकमल श्रीलंका के 16वें कप्तान हैं।
चंडीमल ने अपने ऊपर लगे प्रतिबंध के खिलाफ अपील की थी, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा नियुक्त न्यायिक आयुक्त माइकल बेलॉफ क्यूसी ने शुक्रवार को खारिज कर दिया था।