27 सितंबर। भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे सुरेश रैना का मानना है धोनी अभी भी टीम को बहुत कुछ दे सकते हैं। उन्होंने कहा, "वह अभी भी फिट है, एक बेहतरीन विकेटकीपर हैं और अभी भी खेल के सबसे बड़े फिनिशर हैं। टी-20 विश्व कप में भारत के लिए धोनी महत्वपूर्ण साबित होंगे।"

Advertisement

इसके साथ - साथ ऋषभ पंत को लेकर भी रैना ने अपनी राय रखी है। रैना ने कहा, "वह भ्रमित दिखाई देते हैं और अपना स्वाभाविक खेल नहीं खेल पा रहे हैं। वह सिंगल की तलाश करते हैं, गेंद रोकते हैं और फिर लगता है कि वह चीजों को समझ नहीं पा रहे हैं।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "किसी को उनसे बात करने की जरूरत है जैसा कि महेंद्र सिंह धोनी खिलाड़ियों से करते हैं। क्रिकेट एक मानसिक खेल है और पंत को समर्थन की जरूरत है ताकि वह अपना आक्रामक खेल खेल सके। ऐसा लग रहा है कि अभी वह निदेशरें के तहत खेल रहे हैं और यह काम नहीं कर रहा है।"

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार