Suresh Raina Picks Rinku Singh as KKR's New Captain: भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और मिस्टर IPL के नाम से मशहूर दिग्गज खिलाड़ी सुरेश रैना (Suresh Raina) ने इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन के लिए रिंकू सिंह (Rinku Singh) को कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Night Riders) के नए कप्तान के तौर पर अपनी पसंद कहा है। उनका मानना है कि KKR को रिंकू पर भरोसा जताना चाहिए और उन्हें एक बार कप्तानी की जिम्मेदारी देनी चाहिए।
सुरेश रैना ने रिंकू सिंह की तारीफ करते हुए कहा, 'रिंकू ने काफी शानदार कप्तानी की है। उन्होंने UPT20 लीग में अपनी टीम को लगातार चार सीजन फाइनल में पहुंचाया। केकेआर कप्तान ढूंढ रही है, लेकिन मुझे लगता है कि उन्हें कप्तान मिल गया है। केकेआर को रिंकू सिंह पर भरोसा दिखाया चाहिए और उन्हें कुछ मैचों का समय देना चाहिए।"
गौरतलब है कि 28 वर्षीय रिंकू सिंह UPT20 लीग में मेरठ मावेरिक्स की कप्तानी करते हैं और उनकी अगुवाई में टीम ने इस टूर्नामेंट के सभी चार सीजन में फाइनल तक का सफर तय किया है। खास बात तो ये भी है कि रिंकू की कप्तानी वाली टीम यानी मेरठ मावेरिक्ट दो बार यूपी टी20 लीग की चैंपियन भी बनी है। वो इस टूर्नामेंट की मौजूदा चैंपियन भी है। उन्होंने 2026 के सीजन के फाइनल में तो लखनऊ फाल्कन्स को 94 रनों से धूल चटाई थी।
कुल मिलाकर रिंकू ने अपनी कप्तानी की काबिलियत साबित की है। वो IPL में KKR टीम का अहम हिस्सा रहे हैं और साल 2018 से ही उनके लिए खेल रहे हैं। साल 2025 से तो KKR रिंकू को 13 करोड़ की सैलरी दे रही है। ऐसे में अब ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि KKR की मैनजमेंट रिंकू पर कप्तानी के लिए भरोसा जताती है या नहीं।
Also Read: LIVE Cricket Score
बताते चलें कि कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे थे, जिन्होंने हाल ही में भारतीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। उनकी कप्तानी में कोलकाता ने 27 मुकाबले खेले और 10 जीत 14 हार का सामना किया। वो KKR को IPL में कैप्टन करने वाले 9वें खिलाड़ी थे। उनके संन्यास के कारण ही अब KKR को एक नए कप्तान की तलाश है।