IPL 2021: चैन्नई सुपर किंग्स के लिए सुरेश रैना का एक और मैच और वही असफलता कंटिन्यूस। आईपीएल 2021 सुरेश रैना के लिए अब तक किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। सुरेश रैना लगातार बल्ले से फ्लॉप हो रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ रैना को नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने का मौका मिला लेकिन वो इस मौके को नहीं भुना पाए।

Advertisement

सुरेश रैना 5 गेंदों पर 3 रन बनाकर चलते बने। राहुल तेवतिया ने रैना को अपने स्पिन के जाल में फंसाया और डीप मिड विकेट की दिशा में छक्का मारने के चक्कर में रैना शिवम दुबे को कैच थमा बैठे। सुरेश रैना ने अब तक आईपीएल 2021 के 12 मैचों में 160 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत और स्ट्राइक रेट क्रमश 20 और 130 से नीचे का रहा है।

Advertisement

सुरेश रैना इस प्रदर्शन के बाद जमकर ट्रोल हो रहे हैं। रॉबिन उथप्पा के रूप में एक अनुभवी बल्लेबाज इस सीजन में सीएसके के लिए बेंच पर बैठा है। इसलिए, कई लोगों का मानना ​​है कि उन्हें अगले गेम में रैना की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल करना चाहिए।

वहीं अगर मैच की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ ने 60 गेंदों पर ताबड़तोड़ शतक जड़ा। गायकवाड़ ने नाबाद 101 रनों की पारी खेली है। सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए। राजस्थान के लिए राहुल तेवतिया ने 3 विकेट लिए।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार