पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना भी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के शिकंजे में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। ईडी ने उन्हें गैरकानूनी सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म्स के साथ कनेक्शन के मामले में सम्मन किया है। रैना के बुधवार सुबह दिल्ली मुख्यालय में ईडी अधिकारियों के सामने पेश होने की उम्मीद है। रैना से पहले भी कई बड़े सेलिब्रिटी ईडी के शिकंजे में फंस चुके हैं।

Advertisement

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, रैना को 1xBet नामक एक ऐप से जुड़े अवैध सट्टेबाजी मामले में 13 अगस्त को एजेंसी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। उनके पेश होने के बाद, ईडी द्वारा पीएमएलए के तहत उनके बयान दर्ज किए जाने की उम्मीद है। ईडी को संदेह है कि रैना का कुछ विज्ञापनों के ज़रिए इस ऐप से कथित संबंध है और अब अधिकारियों को पूछताछ के दौरान ये बात समझ आने की उम्मीद है।

Advertisement

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म पिछले कुछ वर्षों में अपने नाम बदलते रहे हैं और इनका प्रचार मुख्य रूप से मशहूर हस्तियों और सोशल मीडिया इन्फलुएंसर्स लोगों द्वारा किया जाता रहा है। एक अधिकारी ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "ये प्लेटफ़ॉर्म भारत सरकार के कई कानूनों और निर्देशों का उल्लंघन कर रहे हैं। अनुमान है कि लगभग 22 करोड़ (220 मिलियन) भारतीय उपयोगकर्ता वर्तमान में विभिन्न सट्टेबाजी ऐप्स पर सक्रिय हैं और इनमें से 11 करोड़ (110 मिलियन) नियमित उपयोगकर्ता हैं।"

रिपोर्ट के अनुसार, अकेले 2025 के पहले तीन महीनों में, अवैध सट्टेबाजी वेबसाइटों और ऐप्स पर 1.6 बिलियन से अधिक विज़िट दर्ज की गईं और ये संदेह है कि भारत में ऑनलाइन सट्टेबाजी का बाज़ार लगभग 100 मिलियन डॉलर का हो सकता है। कथित तौर पर ये अवैध सट्टेबाजी ऐप्स हर साल 27,000 करोड़ रुपये की कर चोरी कर रहे हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

ईडी की एक जांच टीम ने 'परीमैच' नामक एक सट्टेबाजी ऐप के पीछे के रैकेट के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए मुंबई, दिल्ली-एनसीआर, हैदराबाद, जयपुर, मदुरै और सूरत में 15 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। ये जांच 2024 में मुंबई के साइबर पुलिस स्टेशन द्वारा दर्ज एक मामले के बाद धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत शुरू की गई थी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार