सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने कहा है कि अगर उनकी टीम यूएई में चल रहे आईपीएल-13 का खिताब जीत जाती है तो वह अपने फैंस को एक खास तोहफा देंगे। 

Advertisement

गौरतलब है की हैदराबाद ने आईपीएल के पहले एलिमिनेटर में विराट कोहलो की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 6 विकेट से हराकर फाइनल की तरफ एक और कदम बढ़ाया है और अब 8 नवंबर को अबू धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में वो दिल्ली कैपिटल्स के साथ भिड़ेंगे। अगर हैदराबाद की टीम यह मैच जीत जाती है तो वह फाइनल मुकाबले में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस के साथ दो-दो हाथ करेगी। 

Advertisement

इसी बीच हैदराबाद के कप्तान वॉर्नर ने टीम के फैंस से ये वादा किया है कि अगर उनकी टीम यह खिताब जीत जाती है तो वह मशहूर तेलेगु गाना 'Butta Bomma' पर डांस करते हुए नजर आएंगे। इस साल वॉनेर ने इससे पहले इस गाने पर अपने 'TIK TOK' अकाउंट पर डांस करते हुए एक विडियो पोस्ट किया था और इससे सभी फैंस खुश होने के साथ-साथ आश्चर्यचकित भी थे। 

वॉर्नर ने स्पोर्ट्स टुडे से बातचीत करते हुए कहा," मैं हैदराबाद के सभी फैंस से यह वादा करता हूँ कि अगर हम खिताब जीत जाते है तो मैं 'Butta Bomma' गाने पर डांस करूँगा।"

बता दें डेविड वॉर्नर को भारत बहुत पसंद है। यहां तक की उन्होंने एक बयान देते हुए यह भी कहा था की वो भारत को अपना दूसरा घर मानते है और उन्हें यहां के फैंस बहुत प्यार करते है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि जब वो दो साल आईपीएल  से बाहर थे तो हैदराबाद की  फ्रैंचाइजी ने उन्हें काफी सहारा दिया और उनका साथ नहीं छोड़ा। इसके अलावा वॉर्नर ने टीम के दो मुख्य खिलाड़ी भुवनेश्वर कुमार और केन विलियमसन की भी जमकर सराहना की और कहा कि ये दोनों खिलाड़ी टीम को मजबूती 
प्रदान करते है।  
 

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार