12 जनवरी। सिडनी में पहले वनडे में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उस्मान ख्वाजा और शॉन मार्श ने अर्धशतकीय पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया की पारी को 200 से पार कराने में अहम भूमिका निभाई। स्कोरकार्ड

Advertisement

आपको बता दें कि उस्मान ख्वाजा 59 रन बनाकर रविंद्र जडेजा की गेंद पर एल्बीडब्लू आउट हुए तो वहीं दूसरी ओर शॉन मार्श 54 रन बनाकर कुलदीप यादव का शिकार बने।

Advertisement

गौरतलब है कि भारतीय गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी की है और ये खबर जब लिखा जा रहा था तब तक ऑस्ट्रेलियाई टीम के बल्लेबाज 44 गेंद तक कोई बाउंड्री नहीं लगा पाए थे।

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने एक बड़ी गलती कर दी है। जब ऑस्ट्रेलियाई टीम का चौथा विकेट गिरा तो ऑस्ट्रेलियाई टीम मैनेजमेंट ने धमाकेदार बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल को बल्लेबाजी करने के लिए ना भेजकर मार्कस स्टोइनिस को बल्लेबाजी के लिए भेजा।

जो ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए घातक साबित हो रहा है। एक समय ऐसा माना जा रहा था कि ऑस्ट्रेलियाई टीम 50 ओवर में 300 रन तक पहुंचेगी लेकिन एक गलत फैसले के कारण अब ऑस्ट्रेलियाई टीम की रनगति कम हो गई है।  इस समय 45 ओवर में ऑस्ट्रेलियाई टीम के 4 विकेट 227 रन बना लिए हैं। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार