25 नवंबर। आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कप्तान एरॉन फिंच ने यहां जारी तीसरे टी-20 मैेच में टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर जारी इस मैच के जरिए भारत के पास सीरीज बराबर करने का यह आखिरी मौैका है। स्कोरकार्ड

भारतीय टीम ने इस मैच के लिए अंतिम एकादश में एक भी बदलाव नहीं किए हैं, वहीं आस्ट्रेलिया की टीम में एक बदलाव हुआ है। बेहेरनडोर्फ के स्थान पर मिशेल स्टार्क शामिल हुए हैं।

Advertisement

आपको बता दें कि इस ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में भारतीय टीम ने अपने प्लेइंग इलेवन में टी-20 इंटरनेशनल में बेस्ट रैंकिंग गेंदबाज युजवेंद्र चहल को मौका नहीं दिया है जो हर क्रिकेट फैन्स के लिए चौंकाने वाली बात रही।

Advertisement

युजवेंद्र चहल वर्तमान में टी-20 इंटरनेशनल रैंकिंग में चौथे नंबर पर हैं।  स्कोरकार्ड

टीमें : 

भारतीय टीम : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, क्रूणाल पांड्या, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और खलील अहमद। 

आस्ट्रेलिया : एरॉन फिंच (कप्तान), डार्सी शॉर्ट, क्रिस लिन, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, बेन मैक्डॉरमेट, एलेक्स कैरी, एंड्रयू टाई, एडम जाम्पा, मिशेल स्टार्क और नाथन कोल्टर नील। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार