Suryakumar Yadav Record: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का 41वां मुकाबला बुधवार, 29 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद (MI vs SRH) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में MI के स्टार बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) अपने बैट से धमाल मचाकर एक बेहद ही खास रिकॉर्ड लिस्ट में कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) को पीछे छोड़ सकते हैं।
सबसे पहले ये जान लीजिए कि 35 साल के SKY मुंबई इंडियंस के लिए अब तक 121 टी20 मैच खेल चुके हैं जिसकी 119 पारियों में उन्होंने 37.56 की औसत और 151.14 की स्ट्राइक रेट से 3,907 रन बनाए हैं। खास बात ये है कि यहां से वो आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपनी पारी में सिर्फ 9 रनों भी बनाते हैं तो भी वो कीरोन पोलार्ड को पछाड़ देंगे और MI के लिए टी20 फॉर्मेट में दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। फिलहाल वो इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं।
बात करें अगर कीरोन पोलार्ड की तो उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए 211 टी20 मैचों की 193 पारियों में 28.78 की औसत और 147.01 की स्ट्राइक रेट से 3,915 रन ठोके। इस लिस्ट में सबसे ऊपर हिटमैन रोहित शर्मा हैं जो कि 240 टी20 मैचों में MI के लिए 6,286 रन बना चुके हैं।
मुंबई इंडियंस के लिए टी20 में सर्वाधिक रन
- रोहित शर्मा- 240 मैचों की 236 पारियों में 6,286 रन
- कीरोन पोलार्ड - 211 मैचों की 193 पारियों में 3,915 रन
- सूर्यकुमार यादव - 121 मैचों की 119 पारियों में 3,907 रन
- अंबाती रायडू - 136 मैचों की 127 पारियों में 2,635 रन
- सचिन तेंदुलकर - 91 मैचों की 91 पारियों में 2,599 रन
बात करें अगर IPL के करंट सीजन में सूर्यकुमार यादव के प्रदर्शन की तो वो अपनी बैटिंग से कुछ खास नहीं कर पाए हैं और उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए 7 मैचों की 7 इनिंग में 22.42 की औसत और 142.72 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 157 रन जोड़े हैं। हालांकि इसके बावजूद वो सीजन में फिलहाल तिलक वर्मा (7 मैचों की 7 पारियों में 181 रन) के बाद MI के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर हैं। मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल पर 9वें पायदान पर हैं। उन्होंने अब तक अपने 7 मैच खेले हैं जिसमें से वो दो ही जीत पाए हैं। उनके नाम केवल 4 अंक दर्ज हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
मुंबई इंडियंस टीम: हार्दिक पंड्या (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), दानिश मालेवर, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, केशव महाराज, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर, अश्विनी कुमार, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, मयंक रावत, रघु शर्मा, रोहित शर्मा, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, शार्दुल ठाकुर, विल जैक्स, मयंक मारकंडे, रयान रिकेलटन, रॉबिन मिंज, मोहम्मद सलाहुद्दीन इज़हार।