Suryakumar Yadav Record: भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) टी20 एशिया कप 2025 टूर्नामेंट (T20 Asia Cup 2025) में अपने बैट से धमाल मचाकर इतिहास रच सकते हैं। गौरतलब है कि इस टूर्नामेंट के दौरान SKY के पास निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) और ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) का एक खास टी20I रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हो सकता है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि टीम इंडिया के कैप्टन और मिस्टर 360 ने टी20I फॉर्मेट में भारत के लिए अब तक 83 मैचों की 79 इनिंग में 38.20 की औसत और 167.07 की स्ट्राइक रेट से 2,598 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 237 चौके, 146 छक्के, 4 सेंचुरी, और 21 हाफ सेंचुरी जड़ने का कारनामा किया।

Advertisement

जान लें कि टी20 एशिया कप 2025 के दौरान अगर सूर्यकुमार यादव सिर्फ 4 छक्के भी जड़ते हैं तो भी वो अपने टी20I करियर के 150 छक्के पूरे कर लेंगे और इसी के साथ ग्लेन मैक्सवेल (124 मैचों में 148 छक्के) और निकोलस पूरन (106 मैचों में 149 छक्के) को पछाड़ते हुए टी20I में पांचवें सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।

गौरतलब है कि टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा (159 मैचों में 205 टी20I छक्के) के बाद SKY ने ही टी20I में सबसे ज्यादा छक्के मारने का कारनामा किया है। अगर वो टी20 एशिया कप 2025 के दौरान अपने 150 टी20I छक्के पूरे करते हैं तो वो ऐसा करने वाले भारत के सिर्फ दूसरे खिलाड़ी होंगे। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि सूर्यकुमार यादव इस मल्टीनेशन टूर्नामेंट में ये कारनामा कर पाते हैं या नहीं।

Also Read: LIVE Cricket Score

एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा, रिंकू सिंह।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार