मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav T20 Runs) ने सोमवार (31 मार्च) को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मुकाबले में खास रिकॉर्ड बना दिया।
सूर्यकुमार ने 9 गेंदों में 300 की स्ट्राईक रेट से 27 रन की पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के जड़े। इस पारी के दौरान सूर्यकुमार ने टी-20 क्रिकेट में अपने 8000 रन पूरे कर लिए। सूर्यकुमार के अब 312 मैचों की 288 पारियों में 34.21 की औसत से 8007 हो गए हैं।
सूर्यकुमार भारत के पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं, जो इस आंकड़े तक पहुंच गए। विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन और सुरेश रैना ने ही उनसे पहले यह कारनामा किया था।
बतौर भारतीय सबसे ज्यादा टी-20 रन
12976 - विराट कोहली
11851 - रोहित शर्मा
9797 - शिखर धवन
8654-सुरेश रैना
8007 - सूर्यकुमार यादव*
सबसे कम गेंदों में 8000 टी-20 रन बनाने के मामले में सूर्यकुमार दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 5256 गेंदों में यह मुकाम हासिल किया है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर आंद्रे रसेल हैं, जिन्होंने 4749 गेंदों में 8000 टी-20 रन पूरे किए थे।
सबसे कम गेंदों में 8000 टी-20 रन
आंद्रे रसेल- 4749 गेंद
सूर्यकुमार यादव- 5256 गेंद
ग्लेन मैक्सवेल- 5278 गेंद
बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले मैच में सूर्यकुमार ने 29 रन और गुजरात टाइटंस के खिलाफ 48 रन की पारी खेली थी।
गौरतलब है कि इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 विकेट से हराकर जीत का खाता खेला। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद कोलकाता की टीम 16.2 ओवर में 116 रनों पर ढेर हो गएई। जिसमें अंगकृष रघुवंशी ने 26 रन औऱ रमनदीप सिंह ने 22 रन की पारी खेली। टीम के छह खिलाड़ी को दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके।
Also Read: Funding To Save Test Cricket
इसके जवाब में मुंबई ने 12.5 ओवर में 2 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। मुंबई के लिए रियान रिकल्टन ने 41 गेंदों में नाबाद 62 रन की पारी खेली।