India vs New Zealand 2nd T20I: भारतीय कप्तान और स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने शुक्रवार (23 जनवरी) को न्यूजीलैंड के खिलाफ रायपुर में खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच में तूफआनी बल्लेबाजी से इतिहास रच दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए सूर्यकुमार ने 37 गेंदों में नाबाद 82 रन की पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 4 छक्के जड़े। 23 पारी औऱ 468 दिन के बाद सूर्यकुमार के बल्ले से टी-20 इंटरनेशनल में अर्धशतक आया और इस पारी के दौरान उन्होंने खास रिकॉर्ड्स बना दिए। 

Advertisement

ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय

Advertisement

सूर्यकुमार ने इस पारी के दौरान टी-20 क्रिकेट में अपने 400 चौके पूरे कर लिए और इस आंकड़े तक पहुंचने वाले वह तीसरे भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। उनसे पहले रोहित शर्मा (547) औऱ विराट कोहली (435) ने ही यह कारनामा किया था। 

विराट कोहली को छोड़ा पीछे

टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में रनचेज करते हुए सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में विराट कोहली को पछाड़कर सूर्यकुमार दूसरे नंबर पर आ गए हैं। कोहली ने इस फॉर्मेट के अपने करियर में रनचेज करते हुए 48 पारियों में 53 छक्के जड़े थे और सूर्यकुमार अभी तक 36 पारियों में 54 छक्के जड़ चुके हैं। इस लिस्ट में टॉप पर रोहित शर्मा (74) हैं। 

कप्तानी में भी कमाल

Advertisement

टी-20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान 40 मैच के बाद सबसे ज्यादा जीत के मामले में भी सूर्यकुमार यादव पहले नंबर पर आ गए हैं। सूर्यकुमार की कप्तानी में 40 मैच में 32वीं जीत है। इस लिस्ट में उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (31) और अफगानिस्तान के असगर अफगान (31) को पीछे छोड़ा। 

Also Read: LIVE Cricket Score

गौरतलब है कि इस मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाए। जिसके जवाब में भारतीय टीम ने 15.2 ओवर में 3 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। कप्तान के अलावा ईशान किशन ने 32 गेंदों में 76 रन बनाए। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार