India vs Australia 4th T20I: भारत के कप्तान और स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने गुरुवार (6 नवंबर) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्वीसलैंड के कैरारा ओवल स्टेडियम में चौथे टी-20 इंटरनेशनल में 10 गेंदों में 20  रन की पारी खेली, जिसमे 2 छ्क्के जड़े। जेवियर बार्टलेट की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में वह टिम डेविड को कैच थमा बैठे। 

Advertisement

सूर्यकुमार भले ही बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे, लेकिन उन्होंने एक खास रिकॉर्ड बना दिए। वह SENA (साउथ अफ्रीका,इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) के सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। सूर्यकुमार के अब SENA में 43 छक्के हो गए हैं। 

Advertisement

उन्होंने इस लिस्ट  में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा,जिनके नाम SENA में टी-20 इंटरनेशनल में 41 छक्के हो गए हैं। 

बता दें कि मौजूदा सीरीज में अभी तक खेली गई चार पारियों में सूर्यकुमार के बल्ले से 28 की औसत से 84 रन आए हैं। 

साल 2025 में सूर्यकुमार का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। उन्होंने 15 पारियों में 15.33 की औसत से 184 रन बनाए, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 47 रन रहा। 

टीमें

Advertisement

भारत (प्लेइंग XI): अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

Also Read: LIVE Cricket Score

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग XI): मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, जोश फिलिप, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वार्शियस, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम जाम्पा

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार