भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने शनिवार (7 जनवरी) को श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल में तूफानी शतक जड़कर इतिहास रच दिया। सूर्यकुमार ने 51 गेंदों में सात चौकों और नौ छक्कों की मदद से नाबाद 112 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के 88 रन उन्होंने 16 गेंदों में सिर्फ चौकों-छक्कों से ही बना डाले। यह उनके करियर का तीसरा शतक है।

Advertisement

दूसरे सबसे तेज शतक

Advertisement

सूर्यकुमार भारत के लिए सबसे तेज टी-20 इंटरनेशऩल शतक जड़ने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने सिर्फ 45 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। सूर्यकुमार ने केएल राहुल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 46 गेंदों में शतक बनाया था। इस लिस्ट में पहले नंबर पर रोहित शर्मा हैं। रोहित ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 35 गेंदों में शतक जड़ा था। 

मुनरो-मैक्सवेल की बराबरी

टी-20 इंटरनेशऩल में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में सूर्यकुमार संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके अलावा न्यूजीलैंड के कॉलिन मुनरो, ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल और चेक रिपब्लिक के सबावन दविज़ी ने 3-3 शतक जड़े हैं। 

तोड़ा रोहित और युवराज का रिकॉर्ड

Advertisement

सूर्यकुमार भारत के लिए सबसे ज्यादा एक पारी में सात या उससे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने तीसरी बार यह कारनामा किया है। रोहित शर्मा और युवराज सिंह ने भारत के लिए दो बार एक पारी में सात या उससे ज्यादा छक्के जड़े हैं।

ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी

सूर्यकुमार पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में दो से ज्यादा शतक 50 से कम गेंदों में जड़े हैं। 

Advertisement

1500 रन पूरे किए

अपनी इस शतकीय पारी के साथ ही सूर्यकुमार ने टी-20 इंटरनेशनल में अपने 1500 रन पूरे कर लिए। विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल, शिखर धवन, एमएस धोनी और सुरेश रैना के बाद इस आंकड़े तक पहुंचने वाले वह सातवें भारतीय खिलाड़ी बने हैं। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार