Suryakumar Yadav Record: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बुधवार(29 अक्टूबर) से शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया की कमान संभाल रहे सूर्यकुमार यादव का फोकस अपनी फॉर्म में वापसी करने पर होगा। सूर्या अगर इस सीरीज में फॉर्म में लौटते हैं, तो वो विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों के रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ सकते हैं। खास बात ये है कि उनके पास ऑस्ट्रेलिया में इतिहास रचने का सुनहरा मौका है।

Advertisement

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी के लिहाज से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली यह टी20 सीरीज बेहद अहम होगी। इस सीरीज में सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं। हालांकि हाल के दिनों में सूर्या का बल्ला कुछ शांत जरूर रहा है, लेकिन उनके आंकड़े बताते हैं कि वो किसी भी वक्त मैच का रुख पलट सकते हैं।

Advertisement

सूर्यकुमार यादव ने टी20 इंटरनेशल में ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर अब तक 6 पारियों में 239 रन बनाए हैं, जिसमें 26 चौके और 9 छक्के शामिल हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी शानदार रहा है। अब सूर्या की नजर विराट कोहली के उस रिकॉर्ड पर है, जो उन्होंने बतौर विदेशी खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के रूप में बनाया था। कोहली ने टी20 में वहां 20 छक्के जड़े थे, जबकि सूर्या के नाम फिलहाल 9 सिक्स हैं। यानी अगर वो 12 और छक्के लगाते हैं, तो कोहली का रिकॉर्ड उनके नाम हो जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया में टी20 में विदेशी खिलाड़ियों द्वारा सबसे ज्यादा छक्के:

  • विराट कोहली - 20 छक्के (16 पारियां)
  • डेवाल्ड ब्रेविस - 14 छक्के (3 पारियां)
  • कुसल मेंडिस - 14 छक्के (16 पारियां)
  • जोस बटलर - 13 छक्के (14 पारियां)
  • एलेक्स हेल्स - 13 छक्के (14 पारियां)

इतना ही नहीं, सूर्या के पास अपने ही देश के एक और दिग्गज रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ने का भी मौका है। रोहित ने बतौर भारतीय खिलाड़ी टी20 इंटरनेशल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 29 छक्के लगाए हैं, जबकि सूर्या के नाम 19 सिक्स हैं। यानी 11 छक्के और आते ही सूर्या इस मामले में भी रोहित को पछाड़ देंगे।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 में भारतीय खिलाड़ियों द्वारा सबसे ज्यादा छक्के:

  • रोहित शर्मा - 29 छक्के (20 पारियां)
  • विराट कोहली - 26 छक्के (22 पारियां)
  • युवराज सिंह - 19 छक्के (8 पारियां)
  • सूर्यकुमार यादव - 19 छक्के (9 पारियां)
  • हार्दिक पांड्या - 14 छक्के (10 पारियां)
Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

गौर करने वाली बात यह भी है कि वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा 31 छक्कों का रिकॉर्ड दर्ज है। अगर सूर्या अपने अंदाज़ में खेल गए, तो न सिर्फ कोहली और रोहित, बल्कि गेल जैसे दिग्गजों के रिकॉर्ड भी खतरे में पड़ सकते हैं।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार