श्रीलंका के खिलाफ राजकोट में खेले गए तीसरे और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल में मिली 91 रनों की विशाल जीत के साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम ने 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली। भारत की जीत के हीरो रहे सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav), जिन्होंने तूफानी शतक जड़ा। सूर्यकुमार की पारी को देखकर कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने उनकी तारीफों के पुल बांधे। 

Advertisement

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाए, इसके जवाब में श्रीलंका 16.4 ओवरों में 137 रनों पर ऑलआउट हो गई। सूर्यकुमार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंदों में सात चौकों और नौ छक्कों की मदद से नाबाद 112 रनों की पारी खेली, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

Advertisement

मैच के बाद सूर्यकुमार की तारीफ करते हुए पांड्या ने कहा, “ मुझे लगता है स्काई (सूर्यकुमार) जो भी पारी खेल रहे हैं उससे सबको सरप्राइज कर रहे हैं। वह बस हमें बता रहे हैं कि बल्लेबाजी करना कितना आसान है। वह कुछ ऐसे शॉट्स खेलते हैं जिससे मुझे भी उनके खिलाफ गेंदबाज़ी करने में बुरा लगेगा।”

इसके अलावा पांड्या ने राहुल त्रिपाठी और अक्षर पटेल की बल्लेबाजी की भी तारीफ की। बता दें कि अक्षर को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया है। वहीं इस मुकाबले में राहुल ने 16 गेंदों में 35 रन की तूफानी पारी खेली। 

बता दें कि अपनी इस शतकीय पारी के दौरान सूर्यकुमार ने सिर्फ 45 गेंदों में शतक पूरा किया। इसके साथ ही वह भारत के लिए सबसे तेज टी-20इंटरनेशऩल शतक जड़ने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। सूर्यकुमार ने केएल राहुल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 46 गेंदों में शतक बनाया था। इस लिस्ट में पहले नंबर पर रोहित शर्मा हैं। रोहित ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 35 गेंदों में शतक जड़ा था। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार