भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने रविवार (24 सितंबर) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से धमाल मचा दिया। सीरीज में लगातार दूसरा अर्धशतक जड़ते हुए सूर्यकुमार ने 37 गेंदों में नाबाद 72 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 6 चौके और छह छ्क्के जड़े। अपनी पारी में उन्होंने 60 रन सिर्फ बाउंड्रीज के जरिए ही बनाए। इस पारी के दौरान उन्होंने कुछ खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। 

Advertisement

सबसे तेज अर्धशतक

Advertisement

सूर्यकुमार ने अपनी पारी में सिर्फ 24 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा जड़ा गया सबसे तेज अर्धशतक है। इससे पहले यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था, जिन्होंने 27 पारियों में यह कारनामा किया था। बता दें कि सूर्यकुमार के वनडे करियर का यह चौथा अर्धशतक है।

रोहित-जहीर की बराबरी

सूर्यकुमार ने कैमरून ग्रीन द्वारा डाले गए पारी के 44वें ओवर की पहली चार गेंद पर लगातार चार छक्के जड़े।  सूर्यकुमार तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने एक ओवर में लगातार चार छक्के जड़ने का कारनामा किया है। इससे पहले जहीर खान ने साल 2000 में जिम्बाब्वे के खिलाफ और रोहित शर्मा ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे में लगातार 4 गेंदों में 4 छक्के जड़े थे। 

Also Read: Live Score

Advertisement

सूर्यकुमार की शुरूआत काफी धीमी रही थी और पहली 9 गेंद में वह सिर्फ 4 रन बना पाए थे। इसके बाद अगली 28 गेंदों में उनके बल्ले से 68 रन आए। सूर्यकुमार के अलावा श्रेयस अय्यर (105) और शुबमन गिल (104) ने शतक जड़ा और कप्तान केएल राहुल ने 52 रन बनाए। जिसकी बदौलत भारत ने निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 399 रन बनाए, जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस फॉर्मेट में भारत का सबसे बड़ा स्कोर है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार