सूर्यकुमार यादव ने बुधवार को हांगकांग के खिलाफ एशिया कप 2022 के चौथे मैच में जमकर तबाही मचाई और धीमी शुरुआत के बावजूद भारतीय टीम को 192 के स्कोर तक पहुंचाया और अंत में सूर्या की ही पारी निर्णायक साबित हुई। 193 के स्कोर का पीछा करते हुए हांगकांग ने भी लड़ने का दमखम दिखाया लेकिन वो 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 152 रन ही बना पाए। 

Advertisement

सूर्या ने हांगकांग के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की और अंत तक नाबाद रहते हुए 26 गेंदों में नाबाद 68 रन बनाए। उनकी इस धमाकेदार पारी में छह चौके और इतने ही छक्के शामिल थे। हालांकि, उन 6 छक्कों में से 4 तो पारी के आखिरी ओवर में आए थे। यादव ने 20 वें ओवर 4 छक्कों समेत कुल 26 रन लुटे। इस दौरान सूर्या ने हारुन अरशद के इस ओवर की पहली तीन गेंदों पर तीन छक्के लगाए और ऐसा लगा कि एक बार फिर भारतीय फैंस को एक ओवर में 6 छक्के देखने को मिल सकते हैं लेकिन अरशद ने शानदार वापसी की और आखिरी तीन गेंदों में सिर्फ 1 ही छक्का दिया। 

Advertisement

इस ओवर में यादव ने दूसरे छक्के के साथ सिर्फ 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। सूर्या ने इस ओवर में मैदान के हर तरफ शॉट खेला और ऐसा लगा कि वो एक अलग ही पिच पर खेल रहे हों। इस पारी के साथ ही यादव ने T20 में किसी भी भारतीय द्वारा सबसे तेज अर्द्धशतक लगाने की लिस्ट में भी एंट्री कर ली। ऑलराउंडर युवराज सिंह इस सूची में सबसे आगे हैं, इसके बाद केएल राहुल और गौतम गंभीर हैं।

सूर्यकुमार ने जिस तरह की पारी खेली उसे देखकर हर फैन उनका मुरीद हो गया। यहां तक कि पारी के अंत के बाद विराट कोहली भी सूर्या के आगे नतमस्तक दिखे। हालांकि, जिस तरह के वो फॉर्म में हैं फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि भारतीय टीम मैनेजमेंट उन्हें बल्लेबाज़ी क्रम में थोड़ा ऊपर बल्लेबाज़ी के लिए भेजे। अगर सूर्या नंबर 4 पर ही बैटिंग करते रहे तो टी-20 वर्ल्ड कप में वो भारत के लिए ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार