आईपीएल 2024 (IPL 2024) का आगाज 22 मार्च से होने वाला है और इसी बीच अब मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खेमे से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, MI के स्टार बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं और वो मुंबई इंडियंस के शुरुआती दो मुकाबलों से बाहर हो सकते हैं।

Advertisement

विस्फोटक बल्लेबाज़ सूर्यकुमार की हाल ही में सर्जरी हुई है और अब वो बैंगलोर में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रिहैब कर रहे हैं। इसी बीच बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया कि सूर्यकुमार यादव का रिहैबिलिटेशन सही रास्ते पर है और वो निश्चित रूप से आईपीएल के आगामी सीजन में वापसी करेंगे। हालांकि अभी ये स्पष्ट नहीं हुआ है कि एनसीए की स्पोर्ट्स साइंस और मेडिकल टीम उन्हें गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई इंडियंस के पहले दो मैचों के लिए खेलने की मंजूरी देगी या नहीं।

Advertisement

आपको बता दें कि बीते समय में मुंबई इंडियंस की टीम से जुड़ी कई हैरान करने वाली खबरें सामने आई हैं। हार्दिक पांड्या की टीम में वापसी हो गई है जो कि अब एमआई को लीड भी करने वाले हैं। वहीं रोहित शर्मा से कप्तानी छीन ली गई है। ये भी जान लीजिए कि हिटमैन भी पूरी तरह फिट नहीं हैं। हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ हुए आखिरी टेस्ट के दौरान वो चौथी इनिंग में मैदान पर फील्डिंग करने नहीं आए थे। वो पीठ में खिंचाव के कारण परेशान थे। ऐसे में अगर सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा दोनों ही शुरुआती मुकाबलों के लिए उपलब्ध नहीं होते तो मुंबई इंडियंस की टीम संघर्ष करती नजर आ सकती है।

Also Read: Live Score

बात करें अगर टूर्नामेंट की तो इस साल आईपीएल का पहला मैच 22 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होने वाला है। वहीं पांच बार चैंपियन का टाइटल जीतने वाली मुंबई इंडियंस की टीम गुजरात टाइटंस के खिलाफ 24 मार्च को अपना पहला मैच खेलेगी। सीजन में मुंबई का दूसरा मैच सनराइजर्स हैदराबाद के साथ 27 मार्च को होगा जिसमें भी सूर्यकुमार यादव के मैदान पर उतरने की संभावनाएं कम दिख रही हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार