India vs Australia T20I: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली पांच टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को 23 नवंबर से शुरू होने वाली इस सीरीज के लिए भारत का कप्तान बनाया गया है।

Advertisement

सीरीज के शुरूआती दो मैच सूर्यकुमार के पास एक खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। अगर पहले 2 मैच में सूर्यकुमार 159 बना लेते हैं में तो टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच जाएंगे। 2021 में डेब्यू करने वाले सूर्यकुमार ने अब तक 53 मैच की 50 पारियों में 46.02 की औसत से 1841 रन बनाए हैं। 

Advertisement

फिलहाल टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 2000 रन बनाने का रिकॉर्ड बाबर आजम औऱ मोहम्मद रिजवान के नाम हैं, जो 52-52 पारियों में इस आंकड़े तक पहुंचे थे। 

सूर्यकुमार के पास सबसे कम समय में भी 2000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। फिलहाल इस लिस्ट में पहले स्थान पर बाबर हैं, जिन्होंने डेब्यू के 4 साल 230 दिन के अंदर यह मुकाम हासिल किया था। 

बता दें कि भारत के लिए सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल बनाने के मामले में विराट कोहली, रोहित शर्मा और केएल राहुल ही सूर्यकुमार से आगे हैं। 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला मैच 23 नवंबर को विशाखापत्नम में होगा। 26 नवंबर को दूसरा टी-20 तिरुवनंतपुरम, तीसरा 28 नवंबर को गुवाहटी में होगा। चौथा मुकाबला 1 दिसंबर को रायपुर, पांचवां और आखिरी मैच 3 दिसंबर को बेंगलुरु में खेला जाएगा।  

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम

Also Read: Live Score

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उप-कप्तान), ईशान किशन, यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान, मुकेश कुमार।  

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार