India vs New Zealand 4th T20I: भारतीय कप्तान औऱ स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के पास बुधवार (28 जनवरी) को विशाखापत्तनम में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले चौथे टी-20 इंटरनेशनल में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। 

Advertisement

सूर्यकुमांर अगर इस मैच में 41 रन नबा लेते हैं तो टी-20 इंटरनेशनल में अपने 3000 रन पूरे कर लेंगे और ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय क्रिकेटर बन जाएंगे। अभी तक सिर्फ रोहित शर्मा (4231 रन) और विराट कोहली (4188 रन) ही इस आंकड़े तक पहुंचे हैं। 

Advertisement

सूर्या ने अभी तक खेले गए 102 टी-20 इंटरनेशनल मैच की 96 पारियों में 2959 रन बनाए हैं। 

अगर सूर्यकुमार इस मुकाबले में यह मुकाम हासिल कर लेते हैं तो टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर आ जाएंगे। इस लिस्ट में उनके पास एरॉन फिंच को पछाड़ने का मौका होगा,जिन्होंने 98 पारियों में 3000 रन पूरे किए थे। 

टी-20 इंटनरेशनल में सबसे तेज 3000 रन 

मोहम्मद रिजवान- 79 पारी

Advertisement

विराट कोहली- 81 पारी

बाबर आजम- 81 पारी

मुहम्मद वसीम- 84 पारी

Advertisement

एऱॉन फिंच- 98 पारी

गौरतलब है कि इस सीरीज से कप्तान सूर्यकुमार ने फॉर्म में वापसी की। सीरीज के पहले मुकाबले में सस्ते में आउट होने के बाद उन्होंने अगले दो मुकाबलों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए लगातार अर्धशतक लगाए। फिलहाल सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप पर हैं। उनके बल्ले से अभी 3 मैच में 171 की औसत से 171 रन आए हैं। 

उनकी कप्तानी में भारतीय टीम सीरीज के पहले तीन मुकाबले जीतकर 3-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है। 

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

भारतीय टीम: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, श्रेयस अय्यर, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार