Suryakumar Yadav Record: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का आठवां मुकाबला शनिवार, 04 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस (DC vs MI) के बीच अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के दिग्गज बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) एक बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकते हैं।
जी हां, ऐसा ही हो सकता है। दरअसल, इस मुकाबले में 35 वर्षीय सूर्यकुमार यादव अपनी इनिंग में दो छक्के ठोकते हैं तो वो टी20 में मुंबई इंडियंस के लिए अपने 150 छक्के पूरे कर लेंगे और इसी के साथ एमआई के लिए ऐसा करने वाले सिर्फ और सिर्फ तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। फिलहाल उनके नाम 115 मैचों की 113 पारियों में 148 छक्के दर्ज हैं।
बता दें कि मुंबई इंडियंस के लिए अब तक सिर्फ रोहित शर्मा और कीरोन पोलार्ड ही 150 या उससे ज्यादा छक्के जड़ने का कारनामा कर पाए हैं। रोहित शर्मा के नाम 237 मैचों की 233 पारियों में 273 छक्के दर्ज हैं और वो मुंबई इंडियंस के लिए सर्वाधिक छक्के मारने वाले खिलाड़ी हैं। बात करें अगर कीरोन पोलार्ड की तो उन्होंने MI के लिए 211 मैचों की 193 पारियों में 258 छक्के ठोके हैं।
मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाड़ी
- रोहित शर्मा - 237 मैचों में 273 छक्के
- कीरोन पोलार्ड - 211 मैचों में 258 छक्के
- सूर्यकुमार यादव - 115 मैचों में 148 छक्के
- हार्दिक पांड्या - 122 मैचों में 121 छक्के
- ईशान किशन - 89 मैचों में 106 छक्के
गौर करें कि मुंबई इंडियंस की टीम ने साल 2026 के आईपीएल की शुरुआत जीत के साथ की है। उन्होंने टूर्नामेंट में अपने पहले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 19.1 ओवर में 221 रनों का लक्ष्य हासिल करके 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। हालांकि इस मुकाबले में सूर्यकुमार यादव, जो कि इम्पैक्ट प्लेयर बनकर बैटिंग करने आए थे, वो 8 गेंदों पर सिर्फ 16 रन बनाकर आउट हो गए थे। ऐसे में अब SKY टीम के दूसरे मैच में जरूर एक बड़ा स्कोर बनाना चाहेंगे।
Also Read: LIVE Cricket Score
आईपीएल 2026 के लिए मुंबई इंडियंस का पूरा स्क्वाड: हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रयान रिकेल्टन, रॉबिन मिंज, मिशेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, नमन धीर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, अल्लाह गफनजर, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, विल जैक्स, रघु शर्मा, राज अंगद बावा, शेरफेन रदरफोर्ड, मयंक मारकंडे (केकेआर से), शार्दुल ठाकुर, क्विंटन डी कॉक, मोहम्मद इजहार, दानिश मालेवार, अथर्व अंकोलेकर, मयंक रावत।