Suryakumar Yadav Record: भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) यूएई में गुरुवार, 9 सितंबर से शुरू होने वाले टी20 एशिया कप 2025 टूर्नामेंट (T20 Asia Cup 2025) में अपने बैट से धमाल मचाकर एक खास रिकॉर्ड बना सकते हैं। गौरतलब है कि SKY के पास भारत के लिए T20I में वो कारनामा करने का मौका है जो कि महान बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli) भी नहीं कर पाए।

Advertisement

दरअसल, टी20 एशिया कप 2025 के दौरान अगर सूर्यकुमार यादव सिर्फ 4 छक्के भी जड़ते हैं तो भी वो टी20 इंटरनेशनल में अपने 150 छक्के पूरे कर लेंगे और इसी के साथ ये कारनामा करने वाले भारत के सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। बता दें कि विराट कोहली, जो कि टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं, उन्होंने भारत के लिए इस फॉर्मेट में 125 मैचों में 124 छक्के जड़े।

Advertisement

ये भी जान लीजिए कि टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सिर्फ और सिर्फ रोहित शर्मा ने ही अब तक 150 या उससे ज्यादा छक्के मारने का कारनामा किया है। उनके नाम देश के लिए खेले गए 159 टी20 मैचों में 205 छक्के दर्ज हैं।

भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक छक्के

रोहित शर्मा - 159 मैचों में 205 छक्के

सूर्यकुमार यादव - 83 मैचों में 146 छक्के

Advertisement

विराट कोहली - 125 मैचों में 124 छक्के

केएल राहुल - 72 मैचों में 99 छक्के

हार्दिक पांड्या - 114 मैचों में 95 छक्के

Advertisement

बात करें अगर सूर्यकुमार यादव की तो वो भारत के लिए 83 टी20 मैचों में 38.20 की औसत और 167.07 की स्ट्राइक रेट से 2,598 रन बना चुके हैं। SKY देश के लिए इस फॉर्मेट में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। इस रिकॉर्ड लिस्ट में सिर्फ और सिर्फ रोहित शर्मा (4,231 रन) और विराट कोहली (4,188) ही उनसे आगे हैं। 

एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम

Also Read: LIVE Cricket Score

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा, रिंकू सिंह।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार