India vs Sri Lanka 3rd T20I: भारतीय कप्तान और स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के पास मंगलवार (30 जुलाई) को श्रीलंका के खिलाफ पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले तीसरे और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल में खास रिकॉर्ड्स बनाने का मौका होगा। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला रात 7 बजे से होगा। 

Advertisement

सूर्यकमार अगर इस मैच में 76 रन बना लेते हैं तो वह टी-20 इंटरनेशनल में 2500 रन बनाने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। सूर्यकुमार ने अभी तक 70 मैच की 67 पारियों में 43.28 की औसत से 2424 रन बनाए हैं। भारत  के लिए इस फॉर्मेट में रन के मामले में रोहित शर्मा और विराट कोहली ही उनसे आगे हैं।

Advertisement

इसके अलावा वह अगर दो छक्के जड़ने में कामयाब होते  हैं टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में जोस बटलर को पछाड़कर तीसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे। सूर्यकुमार ने अभी तक इस फॉर्मेट में 136 छक्के जड़े  हैं, वहीं बटलर के नाम 137 छ्क्के दर्ज हैं। इस लिस्ट में रोहित शर्मा (207) पहले औऱ मार्टिन गुप्टिल (173) दूसरे नंबर पर हैं। 

मौजूदा टी-20 सीरीज में सूर्यकुमार का प्रदर्शन शानदार रहा है।। पहले मैच में उन्होंने 26 गेंदों में 58 रन और बारिश से बाधित दूसरे मैच में 12 गेंदों में 26 रन बनाए थे। 

गौरतलब है कि मौजूदा  सीरीज के पहले दो मुकाबले जीतकर भारतीय टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाई हुई है।  बतौर नियमित कप्तान सूर्यकुमार की कप्तानी में यह भारत की पहली टी-20 सीरीज है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार