भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने अपनी ऑलटाइम फेवरेट आईपीएल इलेवन चुनी है। मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले सूर्यकुमार ने अपनी इस टीम में आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में शुमार एमएस धोनी को जगह नहीं दी है। 

Advertisement

सूर्यकुमार ने क्रिकबज से बातचीत में अपनी यह टीम चुनी। जिसमें यह नियम था कि उन्हें खुद को भी चुनना था और मुंबई इंडियंस के ज्यादा से ज्यादा 4 खिलाड़ियों को।

Advertisement

अपनी इस टीम में सूर्यकुमार ने जोस बटलर और मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा को बतौर ओपनिंग बल्लेबाज चुना है। बटलर को ही उन्होंने विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी सौंपी है। बता दें कि रोहित आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तना है। उनकी कप्तानी में मुंबई ने 5 बार आईपीएल ट्रॉफी जीती है। 

मिडल ऑर्डर में खुद के अलावा विराट कोहली और एबी डी विलियर्स को चुना है। अपनी इस टीम में उन्होंने तीन ऑलराउंडर चुने हैं। जिसमें हार्दिक पांड्या के अलावा आंद्रे रसेल और रविंद्र जडेजा शामिल हैं। 

गेंदबाजी में राशिद खान के साथ मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह को जगह दी है। 

गौरतलब है कि फिलहाल सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर हैं। जहां भारत को श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे औऱ तीन टी-20 मैच की सीरीज खेलनी है। 

Advertisement

सूर्यकुमार यादव की ऑलटाइम आईपीएल XI

जोस बटलर (विकेटकीपर) रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, एबी डी विलियर्स, हार्दिक पांड्या, आंद्रे रसेल,रविंद्र जडेजा, राशिद खान, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार