भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) से जुड़ी एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, बुची बाबू टूर्नामेंट के दौरान SKY चोटिल हो गए हैं, लेकिन अब वो लगभग पूरी तरह फिट हो गए हैं और मैदान पर वापसी करने को भी तैयार हैं।

Advertisement

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई के एक सूत्र ने सूर्यकुमार यादव की फिटनेस पर ये खुशखबरी दी है। उन्होंने कहा, 'सूर्या की रिकवरी अच्छी चल रही है। वह लगभग 100 प्रतिशत है और वह ये जानते हैं।'

Advertisement

इस टूर्नामेंट में खेलेंगे SKY

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अगर सूर्यकुमार यादव पूरी तरह फिट हो जाते हैं तो वो घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी 2024 के दूसरे राउंड में खेलते नज़र आएंगे जो कि 12 सितंबर से शुरू होने वाला है। गौरतलब है कि सूर्यकुमार यादव को इंडिया सी टीम में जगह दी गई है जो कि ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में ये टूर्नामेंट खेल रही है।

सूत्र ने कहा, 'बीसीसीआई की मेडिकल टीम सूर्यकुमार यादव की चोट का आकलन कर रही है और अगले सप्ताह एक और मूल्यांकन दलीप ट्रॉफी के दूसरे दौर के लिए उनकी उपलब्धता निर्धारित करेगा।'

भारत और बांग्लादेश के बीच होगी टी20 सीरीज

Advertisement

गौरतलब है कि सूर्यकुमार यादव का पूरी तरह फिट होना भारतीय टीम के लिए बड़ी राहत की खबर होगी, ऐसा इसलिए क्योंकि अगले महीने 6 अक्टूबर से भारत को बांग्लादेश के साथ तीन मैचों टी20 सीरीज खेलनी है। रोहित शर्मा की टी20 इंटनेशनल से रिटायरमेंट के बाद अब सूर्यकुमार यादव ही इस फॉर्मेट में टीम की अगुवाई कर रहे हैं। ऐसे में उनका फिट होना काफी जरूरी है।

ये भी जान लीजिए कि सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने की इच्छा रखते हैं जिसके लिए उन्हें डोमेस्टिक क्रिकेट में रन बनाने होंगे। अगर वो दलीप ट्रॉफी में ऐसा कर पाते हैं तो ये उनके लिए काफी अच्छे संकेत होंगे और फिर बीसीसीआई भी टेस्ट फॉर्मेट में उनके नाम पर विचार कर सकती है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार