मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) आईपीएल खेलने के लिए फिट हो गए हैं और अब जल्द ही वो MI की टीम के साथ जुड़ने वाले हैं। ऐसे में अब मुंबई के अगले मुकाबले में SKY जरूर प्लेइंग इलेवन में नज़र आएंगे। ये मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होगा तो आइए जान लेते हैं कि सूर्यकुमार यादव की वापसी के बाद अब MI की प्लेइंग इलेवन कैसी दिखने वाली है।

Advertisement

नमन धीर हो जाएंगे बाहर

Advertisement

सूर्यकुमार यादव की गैरमौजूदगी में 24 वर्षीय अनकैप्ड प्लेयर नमन धीर को मुंबई इंडियंस ने लगातार मौका दिया और नंबर तीन पर बैटिंग के लिए उतारा। हालांकि नमन धीर मौके का फायदा नहीं उठा सके और इन तीन मैचों में 16.66 की औसत से सिर्फ 50 रन ही जोड़ पाए।

ऐसे में अब साफ है कि अगर सूर्यकुमार यादव दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 7 अप्रैल को वानखेड़े में होने वाले मुकाबले के लिए उपलब्ध रहते हैं तो ऐसे में मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव जरूर होगा और सूर्यकुमार यादव को नमन धीर की जगह टीम में चुना जाएगा।

आपको बता दें कि सूर्यकुमार यादव आईपीएल में मुंबई इंडियंस के टॉप ऑर्डर की मजबूती रहे हैं। उन्होंने पिछले सीजन 16 मैचों में मुंबई के लिए 43 की औसत और 181 की स्ट्राइक रेट से 605 रन ठोके थे। ऐसे में ये साफ है कि सूर्यकुमार यादव की वापसी से नमन धीर का प्लेइंग इलेवन से बाहर होना तय है।

ये भी जान लीजिए कि सूर्यकुमार यादव की वापसी MI के लिए राहत की खबर है क्योंकि ये चैंपियन टीम आईपीएल 2024 में अब तक तीन मैच में तीन हार का सामना कर चुकी है। वो पॉइंट्स टेबल पर भी सबसे नीचे यानी 10वें पायदान पर हैं।

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन

Also Read: Live Score

ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, गेराल्ड कोएत्जी, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह, आकाश मधवाल, क्वेना मफाका।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार