India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार (3 दिसंबर) को बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में पांचवां और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव औऱ ऋतुराज गायकवाड़ के पास खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। 

Advertisement

कोहली को पछाड़ सकते हैं गायकवाड़

Advertisement

ऋजुराज गायकवाड़ अगर इस मैच में 19 रन बना लेते हैं तो एक द्विपक्षीय टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है, जिन्होंने 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ हुई द्विपक्षीय सीरीज में 231 रन बनाए थे। दूसरे नंबर पर केएल राहुल हैं, उन्होंने 2020 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 224 रन बनाए थे। गायकवाड़ ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा सीरीज में 4 मैच में 71 की औसत से 213 रन बनाए हैं। 

भारत के लिए सबसे तेज 2000 रन

सूर्यकुमार अगर 20 रन बना लेते हैं तो टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड कोहली के नाम दर्ज है, जिन्होंने 56 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था। सूर्यकुमार अब तक 54 पारियों में 45 की औसत से 1980 रन बनाए हैं। भारत के लिए इस फॉर्मेट में रनों के मामले में उनसे आगे सिर्फ विराट कोहली, रोहित शर्मा और केएल राहुल हैं। 

सबसे कम समय में 2000 रन

Advertisement

साल 2021 में डेब्यू करने वाले सूर्यकुमार के पास सबसे कम समय में भी 2000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। फिलहाल इस लिस्ट में पहले स्थान पर बाबर हैं, जिन्होंने डेब्यू के 4 साल 230 दिन के अंदर यह मुकाम हासिल किया था।

Also Read: Live Score

गौरतलब है कि भारतीय टीम फिलहाल पांच की सीरीज में 3-1 से आगे है। साउथ अफ्रीका दौरे से पहले भारतीय टीम की निगाहें जीत के साथ यह सीरीज खत्म करने पर होंगी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार