टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया की खिताबी जीत के पीछे सिर्फ शानदार प्रदर्शन ही नहीं, बल्कि एक खास मंत्र भी था। भारतीय स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने खुलासा किया है कि पूर्व टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों को एक खास लाइन बोलकर मोटिवेट करते थे। 

Advertisement

भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया था। इस जीत के पीछे खिलाड़ियों की मेहनत, शानदार रणनीति और कप्तान सूर्यकुमार यादव की लीडरशिप की खूब तारीफ हुई थी। अब टीम इंडिया के स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने उस टूर्नामेंट से जुड़ा एक दिलचस्प राज खोला है।

एक इंटरव्यू के दौरान अक्षर पटेल ने बताया कि कप्तान सूर्यकुमार यादव पूरे वर्ल्ड कप के दौरान टीम को एक खास स्लोगन से प्रेरित करते थे और वह लाइन थी, "हाथ नहीं छोड़ना, साथ नहीं छोड़ना।" अक्षर पटेल ने इंटरव्यू के दौरान टीम इंडिया की वर्ल्ड कप विजेता जर्सी भी दिखाई, जिस पर सभी खिलाड़ियों के ऑटोग्राफ थे। इसी जर्सी के ऊपर बाईं तरफ यह स्लोगन लिखा हुआ था। जब इंटरव्यू लेने वाले होस्ट ने पूछा कि यह लाइन किसने लिखी है, तो अक्षर ने मुस्कुराते हुए कहा, "जिसका नाम इसके नीचे लिखा है।"

दरअसल, इस स्लोगन के नीचे सूर्यकुमार यादव का ऑटोग्राफ भी मौजूद था। अक्षर ने आगे बताया कि जब भी मैच के दौरान टीम किसी मुश्किल स्थिति में फंस जाती थी, तब सूर्यकुमार टीम हडल में यही लाइन दोहराते थे।

VIDEO:

दिलचस्प बात यह है कि "हाथ नहीं छोड़ना, साथ नहीं छोड़ना" आमिर खान की सुपरहिट फिल्म धूम 3 के एक डायलॉग से मिलता-जुलता है। फिल्म में इस डायलॉग का इस्तेमाल दो भाइयों के मजबूत रिश्ते और एक-दूसरे के प्रति भरोसे को दिखाने के लिए किया गया था।

Also Read: LIVE Cricket Score

हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि सूर्यकुमार यादव ने धूम 3 से प्रेरणा लेकर इस लाइन को टीम का स्लोगन बनाया था या फिर यह महज एक संयोग है।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार