6 मई, मुंबई (CRICKETNMORE)। आईपीएल 2018 के 37वें मैच में केकेआर ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। स्कोरकार्ड
Advertisement
ये खबर लिखे जाने तक रोहित शर्मा और इविन लुईस आउट हो चुके हैं तो वहीं ओपनर सूर्यकुमार यादव ने शानदार अर्धशतक जमाया। आईपीएल 2018 में सूर्यकुमार ने 4 अर्धशतक जमा लिए हैं।
ऐसा कर सूर्यकमार यादव ने आईपीएल 2018 में केन विलियमसन और श्रेयस अय्यर की बराबरी कर ली है। दोंनों ने भी अबतक 4 अर्धशतक आईपीएल 2018 में जमा चुके हैं।
आपको बता दें कि रोहित शर्मा केवल 11 रन पर आउट हुए। रोहित शर्मा को सुनील नरेन ने फंसाकर कैच आउट कराया। इसके अलावा इविन लुईस 43 रन बनाकर आंद्रे रसेल का शिकार हुए।