RCB Probable Playing XII Vs MI: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का 20वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस (MI Vs RCB) के बीच रविवार, 12 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला जाएगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं कि इस मुकाबले के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।

Advertisement

सुयश शर्मा को मिल सकता है मौका: आरसीबी के पिछले मुकाबले में टीम की गेंदबाज़ी कमजोर नज़र आई थी। आलम ये रहा था कि कैप्टन रजत पाटीदार ने तो टिम डेविड से तक बॉलिंग करा दी थी। ऐसी परिस्थिति दोबारा ना बने, इसके लिए वो स्पिन गेंदबाज़ सुयश शर्मा को अपने प्लेइंग कॉम्बिनेशन में शामिल कर सकते हैं। 22 साल के सुयश 54 टी20 मुकाबलों में 58 विकेट झटक चुके हैं। उन्होंने साल 2026 के सीजन में आरसीबी के लिए अब तक 2 मैचों में सिर्फ 7 की इकोनॉमी से गेंदबाज़ी करके 2 विकेट लिए हैं।

Advertisement

वेंकटेश अय्यर का कटेगा पत्ता: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम मुंबई इंडियंस के सामने प्लेइंग XII के कॉम्बिनेशन में सुयश शर्मा को मौका देती है तो ऐसे में सीधे तौर पर वेंकटेश अय्यर पर गाज़ गरेगी और वो प्लेइंग कॉम्बिनेशन से बाहर हो जाएंगे। जान लें कि उन्हें राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में टीम के बैटिंग ऑर्डर के ध्वस्त होने के बाद शामिल किया गया था जहां उन्होंने नंबर-9 पर बैटिंग करके महज़ 15 गेंदों पर नाबाद 29 रन ठोके थे।

गौर करें कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम अपने प्लेइंग XII के कॉम्बिनेशन को और भी बेहतर करने के लिए फिल साल्ट को बाहर करके वेंकटेश अय्यर से ओपनिंग करा सकती है। ऐसे में उनके पास एक विदेशी गेंदबाज़ को शामिल करने का मौका होगा जो कि जैकब डफी हो सकते हैं। उन्होंने मौजूदा सीजन में अब तक 2 मैचों में 5 विकेट झटके हैं।

आरसीबी की संभावित प्लेइंग इलेवन: फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविडे, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जोश हेजलवुड। इम्पैक्ट प्लेयर: सुयश शर्मा।

Also Read: LIVE Cricket Score

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जोश हेजलवुड, वेंकटेश अय्यर, सुयश शर्मा, जैकब बेथेल, रसिख सलाम डार, कनिष्क चौहान, जैकब डफी, मंगेश यादव, स्वप्निल सिंह, जॉर्डन कॉक्स, विकी ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, सात्विक देसवाल।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार