14 अप्रैल, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। आईपीएल 2018 में युजवेंद्र चहल आरसीबी की टीम का हिस्सा हैं। अपनी स्पिन गेंदबाजी से युजवेंद्र चहल बड़े से बड़े बल्लेबाजों को धोखा देने में सफल रहते हैं।
इसी बीच सोशल साइट्स पर एक टीवी अभिनेता सुयश रॉय ने युजवेंद्र चहल के साथ एक फोटो पोस्ट की है और साथ ही कैप्शन में कुछ ऐसी बातें लिखी है जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया है।
अभिनेता सुयश रॉय ने युजवेंद्र चहल को आईपीएल में 25 विकेट लेने की धमकी दे दी है। गौरतलब है कि अभिनेता सुयश रॉय एक गायक भी हैं और अभी - अभी उनका एक गाना लांन्च भी हुआ है।
बताया जा रहा है कि अभिनेता सुयश रॉय और युजवेंद्र चहल काफी अच्छे दोस्त भी हैं।